Samsung Galaxy M31 में बड़ी बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे होने का इशारा

Samsung Galaxy M31 में 64-मेगापिक्सल होगा। टीज़र में इस फोन में बड़ी क्षमता की बैटरी दिए जाने की हिंट भी मिला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2020 14:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 में 64-मेगापिक्सल कैमरा शामिल होगा
  • इस फोन में बड़ी बैटरी भी शामिल हो सकती है
  • गैलेक्सी एम31 Exynos 9611 और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy M31 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है


Samsung Galaxy M31 को कंपनी ने टीज़ किया है। कंपनी के लेटेस्ट टिज़र के मुताबिक, गैलेक्सी एम31 में 64-मेगापिक्सल कैमरा शामिल होगा। बता दें कि भारत में गैलेक्सी एम31 मौजूदा गैलेक्सी एम30एस का अपग्रेड मॉडल होगा। अभी तक इस फोन को लेकर खबर थी कि इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा। सैमसंग 2020 में गैलेक्सी एम-सीरीज में इस फोन के अलावा गैलेक्सी एम11, एम21, एम41 को भी लॉन्च करेगी। इन सभी फोन को लेकर कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी है। हाल ही में Galaxy M31 को वाई-फाई अलायंस वेबसाइट पर भी देखा गया था, जिसमें इस फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट होने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा गैलेक्सी एम31 को एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई कस्टम स्किन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

GeekyRanjit और Technical Guruji नाम के पॉप्युलर भारतीय यूट्यूब चैनल ने गैलेक्सी एम31 को लेकर कुछ टीज़र्स पोस्ट किए हैं। इनमें से GeekyRanjit नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले रंजीत कुमार ने अपने ट्वीट में सैमसंग के एक आधिकारिक टीज़र की तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें इस फोन में 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होने की जानकारी मिली है। यह कैमरा सैमसंग के खुद के ISOCELL GW1 सेंसर के साथ आ सकता है, जिसे Samsung ने पिछले साल लॉन्च किया था और यह सेंसर Galaxy A70s और Realme XT में भी शामिल है।
दोनों यूट्यूबर के द्वारा साझा की गई तस्वीर में बड़े शब्दों में "64" लिखा है, जिससे इसमें 64-मेगापिक्सल कैमरा होने का इशारा मिलता है। इसके ठीक नीचे “मेगा मॉन्स्टर” (अनुवाद) भी लिखा हुआ है, जिससे इसमें बड़ी बैटरी होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। Samsung ने पिछले साल Galaxy M30 को 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया था। ऐसा हो सकता है कि कंपनी गैलेक्सी एम31 को इससे ज्यादा क्षमता की बैटरी के साथ मार्केट में उतारे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31 specifications (rumoured)

सैमसंग गैलेक्सी एम31 को कुछ समय पहले ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई अलायंस का सर्टिफिकेशन मिलता था। इन वेबसाइट पर यह फोन मॉडल नंबर SM-M315F/DS के साथ दिखाई दिया था। इसी मॉडल नंबर के साथ यह फोन गीकबेंच में भी दिखाई दिया था। इस लिस्टिंग से इस फोन में Exynos 9611 चिपसेट और 6 जीबी रैम शामिल होने की जानकारी मिली थी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.