Samsung Galaxy M31 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 6,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Samsung Galaxy M31 की कीमत 15,999 रुपये है। यह दाम फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके अलावा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2020 15:25 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Samsung Galaxy M31 में
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है सैमसंग गैलेक्सी एम31 में

Samsung Galaxy M31 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Samsung Galaxy M31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 मार्केट में Samsung Galaxy M30 की जगह लेगा। यह बीते साल लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M30s का अपग्रेड है। Samsung का नया स्मार्टफोन चार रियर कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 ग्रेडिएंट बैक डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI है।
 

Samsung Galaxy M31 price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम31 की कीमत 15,999 रुपये है। यह दाम फोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके अलावा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के दोनों ही वेरिएंट को 1,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचेगी। इस दौरान Samsung Galaxy M31 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये होगी। साफ नहीं है कि यह ऑफर कब तक ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम31 हैंडसेट ओसियन ब्लू और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन की सेल 5 मार्च से Amazon, Samsung India ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर में दोपहर 5 बजे से शुरू होगी।


याद रहे कि Samsung Galaxy M30 में बीते साल फरवरी महीने में 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M31 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। यह एक सुपर एमोलेड पैनल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यही प्रोसेसर बीते साल लाए गए सैमसंग गैलेक्सी एम30एस का भी हिस्सा था। इसके साथ 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

Samsung Galaxy M31 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यहां Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इनहांस्ड बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस फीचर भी दिया गया है। Samsung ने नाइट मोड, सुपर स्टेडी मोड और सुपर स्लो मो जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम है।
 

सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज है। दोनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

Samsung के इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 26 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और 119 घंटे तक के म्यूजिक प्लेबैक का दावा है। बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.