Samsung Galaxy M30s जल्द हो सकता है लॉन्च, मिली यह अहम जानकारी

Samsung Galaxy M30s में 6,000 एमएएच की बैटरी और एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर होने का दावा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 अगस्त 2019 12:46 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम10एस को भी पहले वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिला था
  • सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को लॉन्च किया जा चुका है
  • Samsung Galaxy M30 का ही एक वेरिएंट होगा नया फोन
Samsung Galaxy M30s को वाई-फाई एलायंस का सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन फोन के जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30एस स्मार्टफोन गैलेक्सी एम30 का ही अवतार होगा। लेकिन नए हैंडसेट की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन अलग होंगे। फोन में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की खबर है। यह सैमसंग एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कुछ दिन पहले सैमसंग गैलेक्सी एम10एस और गैलेक्सी ए50एस को भी वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया था। सैमसंग ने हाल ही मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को उतारा था। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य फोन के 'एस' वेरिएंट भी आएंगे।

वाई-फाई एलायंस की साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को एसएम-एम307एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। प्रतीत होता है कि मॉडल 2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़ बैंड को सपोर्ट करेगा। यह 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसपर वन यूआई सॉफ्टवेयर दिया जाना तय है। वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी सबसे पहले SamMobile द्वारा दी गई।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसकी बैटरी 6,000 एमएएच की हो सकती है और यह एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर से लैस होगा। हालांकि, हम आपको इन जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। क्योंकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस से पहले सैमसंग गैलेक्सी एम10एस को मॉडल नंबर SM-M107F के साथ वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन मिला था। लिस्टिंग से पता चला कि फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ बैंड, वाई-फाई डायरेक्ट और 802.11 बी/जी /एन कनेक्टिविटी सपोर्ट है। समान मॉडल नंबर के साथ गैलेक्सी एम10एस को हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। हैंडसेट ने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1217 और 3,324 स्कोर किया था। फोन में 3 जीबी रैम और एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.