4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy M22, जानें खूबियां

Samsung ने अभी तक Galaxy M22 के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2021 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M22 को जर्मनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया
  • 48MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी से है लैस
  • नहीं किया गया है कीमत का खुलासा

Samsung Galaxy M22 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है।

Samsung ने Galaxy M22 को आधिकारिक तौर पर जर्मनी में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। वेबसाइट से पता चलता है कि फोन 90Hz डिस्प्ले से लैस आता है, लेकिन डिस्प्ले पैनल HD+ (720p) रिज़ॉल्यूशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो अधिकतम 25W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

Samsung Galaxy M22 price, specifications

जैसा कि हमने बताया, Samsung ने अभी तक Galaxy M22 के लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फोन को Samsung Germany वेबसाइट पर लिस्ट  किया गया है, जिसमें कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स पेज पर सभी जरूरी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी मौजूद है।
Advertisement

Samsung Galaxy M22 Android 11 पर आधारित One UI स्किन पर काम करता है। इसमें 6.4-इंच का सुपर एमोलेड (Super AMOLED) डिस्प्ले मिलता है, जो HD+ (720x1600 pixels) रिज़ॉल्यूशन से लैस है। डिस्प्ले पैनल  90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी ने प्रोसेसर की सटीक जानकारी दिए बिना इतना बताया है कि यह एक 2GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन केवल एक ही वेरिएंट में आता है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है। 

कैमरों की बात करें, तो फोन का प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। सेटअप में अन्य तीन कैमरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस हैं। फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसे नॉच में सेट किया गया है।
Advertisement

Galaxy M22 में 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलता है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.0, NFC, USB Type-C, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को साइड में पावर बटन पर फिट किया गया है। इसका डायमेंशन 159.9x7.0x8.4mm और वज़न 186 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  10. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.