Samsung Galaxy M21 गीकबेंच में इन स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया

Samsung Galaxy M21 को गीकबेंच वेबसाइट में SM-M215F मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस फोन को वेबसाइट में एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जनवरी 2020 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा
  • इस फोन को Exynos 9611 चिपसेट के साथ देखा गया है
  • गीकबेंच में सैमसंग गैलेक्सी एम21 एंड्रॉयड 10 ओएस के साथ लिस्टेड है

Samsung Galaxy M21 को गीकबेंच में मल्टी कोर टेस्ट में 1,265 स्कोर मिला है।

Samsung Galaxy M21 को बेंचमार्क की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म गीकबेंच में स्पेसिफिकेशंस के साथ देखा गया है। स्मार्टफोन मौजूदा गैलेक्सी एम20 का अपग्रेड होगा।  हाल ही में इस फोन के रैम और स्टोरेज के बारे में पता चला था। इस लीक से इस गैलेक्सी एम21 में 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज के साथ होने की जानकारी मिली थी। नया गैलेक्सी एम सीरीज फोन कई रंग के विकल्पों में एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च हो सकता है। Galaxy-M सीरीज के फोन  की कुछ हालिया लीक्स पर नज़र मारी जाए तो यह जानकारी मिलती है कि कंपनी गैलेक्सी एम 21 के साथ-साथ गैलेक्सी एम11 और गैलेक्सी एम31 भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

गीकबेंच वेबसाइट में यह Samsung फोन SM-M215F मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस फोन को सैमसंग गैलेक्सी एम21 बताया जा रहा है। यह फोन मौजूदा गैलेक्सी एम20 का अपग्रेड होगा। ऑनलाइन लिस्टिंग में इस फोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी भी मिली है।
Advertisement

(पढ़े: Samsung Galaxy M31 के प्रोसेसर और रैम के बारे में मिली जानकारी)
 

Samsung Galaxy M21 specifications (expected)

सैमसंग SM-M215F मॉडल नंबर से लिस्टेड इस फोन में एंड्रॉयड 10 होगा और यह फोन एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग में इस फोन को 4 जीबी रैम के साथ देखा गया है। यह चिपसेट अधिकतम 1.74 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इस चिपसेट को इससे पहले गैलेक्सी एम30एस में देखा गया है और इसके अलावा गैलेक्सी एम31 में भी दिया जा सकता है।
Advertisement

फोन के बेंचमार्कट की बात करें तो गैलेक्सी एम21 बताए जा रहे इस फोन को सिंगल-कोर टेस्ट मेंस 348 पॉइन्ट्स मिले हैं और मल्टी कोर में इस फोन ने 1,265 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं। यह लिस्टिंग वेबसाइट पर शुक्रवार, 24 जनवरी को अपलोड हुई थी। 

इससे पहले सामने आई लीक में SM-M215F मॉडल में स्टोरेज के दो विकल्प होने का दावा किया गया है, जिसमें 64 जीबी और 128 जीबी। इस फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमे होंगे। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 को ब्लू, ब्लैक और ग्रीन रंग में पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.