Samsung Galaxy M21 के स्पेसिफिकेशन लीक, कलर वेरिएंट की भी मिली जानकारी

Samsung Galaxy M21 का मॉडल नंबर SM-M215F है। रिपोर्ट में इशारा दिया गया है कि इस फोन की स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जनवरी 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम11 हैंडसेट ब्लू, ब्लैक और वॉयलेट रंग में आएगा
  • Samsung Galaxy M31 को ब्लू, ब्लैक और लाल रंग में पेश किए जाने की उम्मीद
  • गैलेक्सी एम21 को ब्लू, ब्लैक और ग्रीन रंग में पेश किए जाने की उम्मीद
Samsung Galaxy M सीरीज़ को बीते साल लॉन्च किया गया था। बीते साल पेश किए गए गैलेक्सी एम सीरीज़ के सभी स्मार्टफोन के अपग्रेड साल 2020 में लॉन्च हो सकते हैं। ताजा रिपोर्ट में Samsung Galaxy M21 के बारे में जानकारी मिली है। यह मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम20 की जगह लेगा। खबर है कि फोन की स्टोरेज ज़्यादा होगी। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें तीन रियर कैमरे होंगे। रिपोर्ट में Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M31 जैसे स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के बारे में भी बताया गया है।
 

Samsung Galaxy M21 specifications (expected)

Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए21 का मॉडल नंबर SM-M215F है। रिपोर्ट में इशारा दिया गया है कि इस फोन की स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। याद रहे कि Galaxy M20 को मार्केट में 32 जीबी और 64 जीबी के साथ उतारा गया था। उम्मीद है कि Samsung Galaxy M21 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें एक्सीनॉस 9610 या एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर हो सकता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमे होंगे। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 को ब्लू, ब्लैक और ग्रीन रंग में पेश किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 हैंडसेट ब्लू, ब्लैक और वॉयलेट रंग में आएगा। वहीं, Samsung Galaxy M31 को ब्लू, ब्लैक और लाल रंग में पेश किए जाने की उम्मीद है। संभव है कि लॉन्च से पहले फोन के और कलर वेरिएंट लाए जाएं। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होने की उम्मीद है। वहीं, गैलेक्सी एम31 की स्टोरेज 64 जीबी होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम31 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ तीन रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.