Samsung Galaxy M21 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और 6,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Samsung Galaxy M21 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 15:03 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है
  • 6.4 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Samsung Galaxy M21 में
  • Samsung Galaxy M21 में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Samsung Galaxy M21 चलेगा एंड्रॉयड 10 पर

Samsung Galaxy M21 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Samsung का नया स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम20 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम21 तीन रियर कैमरे के साथ आता है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें सर्वाधिक 6 जीबी रैम है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एम20 में सर्वाधिक 4 जीबी रैम दिया गया था। स्मार्टफोन ग्रेडिएंट बैक फिनिश से लैस है और इसमें कंपनी ने इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया है। मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम21 हैंडसेट Realme 6 और Redmi Note 9 Pro को चुनौती देगा।
 

Samsung Galaxy M21 price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। दोनों ही मॉडल मिडनाइट ब्लू और रेवन ब्लैक रंग में आएंगे। अमेज़न की लिस्टिंग के मुताबिक, इसकी बिक्री 23 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

याद रहे कि Samsung Galaxy M20 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,990 रुपये थी।
 

Samsung Galaxy M21 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम21 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ Mali-G72 MP3 GPU दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Samsung Galaxy M21 में आगे की तरफ 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई बेस्ड फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फेस अनलॉक विकल्प पहले से उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Samsung ने अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  3. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  7. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  8. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.