Samsung Galaxy M20s में होगी 5,830 एमएएच की बैटरीः रिपोर्ट

Samsung Galaxy M20s के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी की पुरानी रणनीति को देखते हुए कहा जा सकता है कि फोन को भारत और चीनी मार्केट के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 13:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M20 का अपग्रेड होगा यह सैमसंग फोन
  • Samsung ने जनवरी महीने में गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठाया था
  • गैलेक्सी एम20एस के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध

Samsung Galaxy M40

Samsung Galaxy M20s के बारे में जानकारी सामने आई है। नए सैमसंग फोन में 5,830 एमएएच की बैटरी होने का दावा किया गया है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ उतारा गया था। इस साल ही सैमसंग ने भारतीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम10 के साथ गैलेक्सी एम20 को पेश किया था। कंपनी ने हाल ही गैलेक्सी एम सीरीज़ का विस्तार करते हुए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और तीन रियर कैमरे वाले सैमसंग गैलेक्सी एम40 को मार्केट में उतारा था।

हॉलैंड की साइट GalaxyClub.nl के मुताबिक, SM-M207 मॉडल नंबर वाले सैमसंग गैलेक्सी एम20एस पर काम चल रहा है। फोन में 5,830 एमएएच की बैटरी होने का दावा है जो गैलेक्सी एम20 की क्षमता से ज़्यादा होगा। बैटरी पैक का प्रोडक्ट कोड EB-BM207ABY होने की खबर है।

माना जा रहा है कि 5,830 एमएएच बैटरी क्षमता गैलेक्सी एम20एस की बैटरी की रेटेड क्षमता है। इसका मतलब है कि आम तौर पर इसकी क्षमता 6,000 एमएएच की होगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम20एस के लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी की पुरानी रणनीति को देखते हुए कहा जा सकता है कि फोन को भारत और चीनी मार्केट के लिए बनाया गया है। इन मार्केट में बजट स्मार्टफोन की मांग ज़्यादा है।
Advertisement

Samsung ने जनवरी महीने में गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठाया था। सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम20 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 को लॉन्च किया गया। इसके बाद मार्च महीने में सैमसंग गैलेक्सी एम30 आया। कंपनी ने जून महीने सैमसंग गैलेक्सी एम40 को लॉन्च किया था।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम40 को लॉन्च करने से पहले सैमसंग ने खुलासा किया था कि भारतीय मार्केट में अब तक 20 लाख से ज़्यादा गैलेक्सी एम सीरीज़ के हैंडसेट बिक चुके हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.