Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की बिक्री आज फिर

Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की आज तीसरी फ्लैश सेल है। हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 10:45 IST
ख़ास बातें
  • 6.22 इंच की स्क्रीन है सैमसंंग गैलेक्सी एम10
  • Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • Samsung Galaxy M10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है

Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की बिक्री आज फिर

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने पिछले माह अपनी Galaxy M-सीरीज़ को लॉन्च किया था। गैलेक्सी एम-सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को उतारा गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 फ्लैश सेल के जरिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और Samsung इंडिया ई-स्टोर पर बेचे जा रहे हैं। Galaxy M10 और Galaxy M20 की आज तीसरी फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 की अहम खासियतों की बात करें तो दोनों ही फोन इनफिनिटी वी डिस्प्ले पैनल, फास्ट चार्जिंग तकनीक और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

यदि आप पिछली दो फ्लैश सेल में हैंडसेट को नहीं खरीद पाए तो आज एक बार फिर आपके पास सुनहरा अवसर है। Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को Amazon और Samsung के ऑनलाइन ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। स्टॉक सीमित है ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वह पेमेंट डिटेल्स और अपना पता पहले ही सेव करके रखें।
 

Samsung Galaxy M20, Galaxy M10 की भारत में कीमत और ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी एम10 (रिव्यू) की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 (रिव्यू) का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।


लॉन्च ऑफर के तहत, Amazon पर Galaxy M10 और Galaxy M20 के लिए टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान क्रमश: 699 रुपये और 1,199 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा होगी। Jio Galaxy Club ऑफर के तहत जियो यूजर्स को 198 रुपये और 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy M20 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्स एम20 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080X2340 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के भी दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आने वाले इस फोन में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा काम करेगा। सेल्फी के दीवानों के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस Samsung Galaxy M20 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस दिए गए हैं। इस फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M10 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy M10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

Samsung Galaxy M10 में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 1.9 अपर्चर) का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी सेंसर फेस अनलॉक के काम भी आएगा। हैंडसेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो भी है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम10 डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। फोन में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में आज भारत बनाम वेस्ट-इंडीज का अहम क्रिकेट मैच, यहां देखें फ्री!
  2. पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
  3. MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: T20 वर्ल्डकप में आज भारत बनाम वेस्ट-इंडीज का अहम क्रिकेट मैच, यहां देखें फ्री!
  2. पृथ्वी पर मंडरा रहा है खतरा! क्लाइमेट रिपोर्ट में 10 बड़ी चिंताएं आईं सामने
  3. Kingbull Ranger इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, 750W मोटर, 130Km है रेंज, जानें कीमत
  4. MWC 2026: Honor MagicPad 4 दुनिया का सबसे पतला टैबलेट पेश, 10100mAh है बैटरी
  5. Redmi A7 Pro लॉन्च, सस्ता स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Xiaomi 17 Ultra लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, मिलता है 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. OnePlus Nord 5 सबसे सस्ते में खरीदने का मौका, 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर! 6800mAh बैटरी
  8. SL vs PAK T20 Live Streaming: आज T20 वर्ल्डकप में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच, यहां देखें फ्री!
  9. HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.