Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Vivo Y31 5G और Redmi 15 5G से हो रही है।
Photo Credit: Samsung/Vivo/Xiaomi
Samsung Galaxy M17 5G vs Vivo Y31 5G vs Redmi 15 5G
Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Vivo Y31 5G और Redmi 15 5G से हो रही है। Samsung Galaxy M17 5G में 6nm Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo Y31 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Redmi 15 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M17 5G, Vivo Y31 5G और Redmi 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत और स्टोरेज
Samsung Galaxy M17 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,499 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं Vivo Y31 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। जबकि Redmi 15 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और हाई ब्राइटनेस 1100 निट्स है। हीं Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1608×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Redmi 15 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2340x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
Samsung Galaxy M17 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Vivo Y31 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी मिलती है। जबकि Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी आती है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। वहीं Vivo Y31 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। जबकि Redmi 15 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
प्रोसेसर
Samsung Galaxy M17 5G में 6nm Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Vivo Y31 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Redmi 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन3 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Vivo Y31 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Redmi 15 5G के रियर में f/1.75 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत