50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M15 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy M15 5G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 800 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M15 5G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M15 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Samsung Galaxy M15 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M15 5G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M15 5G इराक और लेवंत के क्षेत्रों समेत चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक कीमत और उपलब्धता का पता नहीं चला है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को लिस्टेड किया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
Samsung Galaxy M15 5G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। डिजाइन के मामले में Galaxy M15 अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरा रिंग और कंफर्टेबल पकड़ के लिए गोल किनारे हैं। यह तीन कलर्स लाइट ब्लू, डार्क ब्लू और ग्रे में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M15 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Galaxy M15 5G में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Galaxy M15 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड काम करता है। Samsung चार एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल के लिए सिक्योरिटी पैच का वादा करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.