50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी से लैस Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 लॉन्च, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy M13 5G एंड्राइड 12.0- पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके डिस्प्ले में 400 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 5G एंड्राइड 12.0 पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy M13 5 में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M13 5G में 50MP का मुख्य सेंसर दिया गया है।

Samsung Galaxy M13 5G एंड्राइड 12.0- पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स सैमसंग के RAM Plus फीचर के साथ आते हैं। इस फीचर का मतलब यह है कि फो की स्टोरेज का इस्तेमाल कर फोन अपनी परफॉरमेंस बेहतर करने के लिए उसे मेमोरी की तरह इस्तेमाल करता है। इसके 5G वेरिएंट में 5000mAh की बैटरी दी गई है और 4G मॉडल में 6000mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। दोनों ही मॉडल ऑटो डाटा स्विचिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इस टेक्नोलॉजी का मतलब है की जब आपकी मुख्य सिम किसी नो-नेटवर्क एरिया में होगी तो फोन कॉल्स करने या रिसीव करने के लिए दूसरी सिम का डाटा इस्तेमाल करेगा।  
 

Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy M13 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज बेस वैरिएंट की भारत में कीमत Rs. 13,999 है। इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs. 15,999 है। Samsung Galaxy M13 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज बेस वैरिएंट की कीमत Rs. 11,999 है। वहीं, इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs. 13,999 है। 

Samsung Galaxy M13 5G और Galaxy M13 को सैमसंग डॉट कॉम, अमेजन और कुछ रिटेल स्टोर्स से 23 जुलाई से खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, मिडनाइट ब्लू और स्टारडस्ट ब्राउन कलर में उपलब्ध है। सैमसंग ने एक स्पेशल लॉन्च ऑफर भी पेश किया है जिसके अंतर्गत ICICI बैंक कार्ड यूजर्स को Rs. 1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 


Samsung Galaxy M13 5G स्पेसिफिकेशन्स 

ड्यूल-सिम Samsung Galaxy M13 5G एंड्राइड 12.0- पर बेस्ड One UI 4 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके डिस्प्ले में 400 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 SoC के साथ 6GB रैम दी गई है। इसकी रैम को सैमसंग रैम प्लस फीचर के साथ 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

फोटोज और वीडियोज के मामले में, Galaxy M13 5G ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मुख्य सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy M13 5G में 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपैंड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में Wi-Fi, 5G (11 5G बैंड्स), और यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह Samsung Knox security के साथ आता है। फोन का वजन 195 ग्राम है। 
 

Samsung Galaxy M13 स्पेसिफिकेशन्स 


Advertisement
यह फोन एंड्राइड 12.0 पर आधारित One UI 4 पर काम करता है। इसमें 6.6-इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 480 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में Exynos 850 SoC के साथ 6GB तक रैम दी गई है। इसमें भी रैम को सैमसंग रैम प्लस फीचर के साथ 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोटोज और वीडियोज के लिए, Galaxy M13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाईड एंगल शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy M13 में 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें तो फोन में Wi-Fi, 4G LTE, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दी गई है। स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.