सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम 19 सितंबर को भारत में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 सितंबर 2016 17:10 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम भारत में 19 सितंबर को लॉन्च हो सकता है
  • इस फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
सैमसंग भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी 19 सितंबर को भारत में एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है और कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इस लॉन्च इवेंट में सैमसंग अपनी 'जे' सीरीज के नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग द्वारा भेजे गए इनवाइट में नंबर के साथ जे बनाया गया है। इसके अलावा इस इनवाइट की टैगलाइन है, ''गेट रेडी फॉर द प्राइम टाइम!'' कंपनी ने ज्यादा बेहतर, सुरक्षित और बैटरी लाइफ वाले जे-सीरीज डिवाइस को लॉन्च करने की जानकारी दी है।
Advertisement
 

कुछ दिनों पहले ही मुंबई के एक नामी रिटेलर द्वारा सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को लेकर जानकारी सार्वजनिक की गई। इस रिटेलर के मुताबिक भारतीय बाजार में इसकी कीमत 18,790 रुपये होगी। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम को पिछले महीने वियतनाम में 6,290,000 वियतनामी डॉलर (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ऐसे में महेश टेलीकॉम द्वारा भारतीय कीमत को लेकर किया गया दावा विश्वसनीय नज़र आता है।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7 (2016) का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। अन्य अंतर में एचडी डिस्प्ले की जगह फुल-एचडी डिस्प्ले, ज्यादा रैम (2 जीबी की जगह 3 जीबी), ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज (16 जीबी की जगह 32 जीबी) और ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाला फ्रंट कैमरा (5 मेगापिक्सल की जगह 8 मेगापिक्सल) हैं।
Advertisement
 
गैलेक्सी जे7 प्राइम के अन्य स्पेसिफिकेशन लगभग गैलेक्सी जे7 (2016) वाले हैं। डुअल-सिम वाले गैलेक्सी जे7 प्राइम में एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम से लैस होगा।
Advertisement

गैलेक्सी जे7 प्राइम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

सैमसंग जे सीरीज का यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए- जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है और डाइमेंशन 151.5x74.9x8.1 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well designed and well built
  • Superb screen
  • S Power Planning feature
  • Decent battery life
  • Bad
  • Low light camera performance could be better
  • Fingerprint scanner can be tricky at times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.