Samsung Galaxy J7 Duo की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती

Samsung Galaxy J7 Duo की कीमत कम हो गई है। अब इस फोन को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ को इस साल अप्रैल महीने में 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अगस्त 2018 14:13 IST
ख़ास बातें
  • 16,990 रुपये में लॉन्च हुआ था सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ
  • Galaxy J7 Duo में 5.5 इंच का एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है सैैमसंग का यह फोन

Samsung Galaxy J7 Duo है डुअल कैमरा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy J7 Duo की कीमत कम हो गई है। अब इस फोन को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ को इस साल अप्रैल महीने में 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। सैमसंग का यह हैंडसेट नई कीमत में अमेज़न इंडिया और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। बता दें कि यह फोन दो रियर कैमरे और 5.5 इंच के एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में Samsung ने अपनी एक्सीनॉस 7 सीरीज़ का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। Galaxy J7 Duo के साथ जियो कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है। ग्राहकों को 2,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जियो की ओर से 50 रुपये के 55 कैशबैक वाउचर दिए जाएंगे। इसके अलावा सर्वाधिक 4 रीचार्ज पर डबल डेटा मिलेगा। कैशबैक का फायदा गैलेक्सी जे7 डुओ खरीदने वाले उन ग्राहकों को मिलेगा जो अपने जियो नंबर को 198 रुपये या 299 रुपये के पैक से रीचार्ज कराते हैं। इसके अलावा डबल डेटा ऑफर 198 रुपये या उससे महंगे प्लान के साथ मिलता है।

जैसा कि हमने आपको बताया, अमेज़न इंडिया और ऑफलाइन स्टोर में Galaxy J7 Duo को 13,990 रुपये में बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
Advertisement

हालांकि, सैमसंग की अपनी ई-कॉमर्स साइट और फ्लिपकार्ट पर हैंडसेट अपनी पुरानी कीमत में ही उपलब्ध है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने एक ट्वीट के ज़रिए कीमत में कटौती की जानकारी दी है। हमने हैंडसेट की कीमत में किए गए कटौती को लेकर सैमसंग से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Galaxy J7 Duo स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (माइक्रो) वाला Galaxy J7 Duo एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो Galaxy J7 Duo के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। अपर्चर एफ/1.9 है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। प्राइमरी कैमरे से यूज़र फुल एचडी रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने फेस अनलॉक, सेल्फी फोकस और ब्यूटी मोड फीचर दिए जाने की जानकारी दी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

गैलेक्सी जे7 डुओ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और ग्लोनस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3000 एमएएच की है। Galaxy J7 Duo का डाइमेंशन 153.5x77.2x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 174 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7885

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.