Samsung Galaxy J6 की कीमत फिर हुई कम!

Samsung Galaxy J6 की कीमत में एक बार फिर कटौती किए जाने की खबर है। इस बार सैमसंग गैलेक्सी जे6 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 17:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं
  • पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है Galaxy J6 में
Samsung Galaxy J6 की कीमत में एक बार फिर कटौती किए जाने की खबर है। इस बार सैमसंग गैलेक्सी जे6 के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। जानकारी मिली है कि इस फोन के 3 जीबी रैम को 12,490 रुपये बेचा जाएगा। याद रहे कि Samsung Galaxy J6 का यह मॉडल 13,990 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं, 16,490 रुपये में लॉन्च किए गए फोन के 4 जीबी रैम मॉडल को 13,990 में बेचा जा रहा है। इससे पहले फोन की कीमत 15,990 रुपये की गई थी।

कटौती के बारे में जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी है। ऐसा लगता है कि त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए Samsung ने अपने फोन को सस्ता करके ग्राहकों को लुभाने की एक और कोशिश की है। 10,000-15,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में कंपनी को Xiaomi और Honor से मज़बूत चुनौती मिल रही है। याद रहे कि Galaxy J6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में पहली कटौती अगस्त महीने में हुई थी। इस दौरान हैंडसेट का दाम 12,990 रुपये किया गया था। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम जुलाई में ही 15,990 रुपये हो गया था।
Advertisement


Samsung Galaxy J6 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे6 में 5.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी डिजाइन वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने एक्सीनॉस 7 सीरीज़ के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Samsung Galaxy J6 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिेएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। वहीं, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलने वाले सैमसंग के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही फैनल पर बेहतर तस्वीरों के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बैटरी 3000 एमएएच की है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display quality
  • Sleek design
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Lots of software bloat
  • Weak processor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7870

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.