Samsung Galaxy J5 Pro लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने मंगलवार को अपना नया गैलेक्सी जे5 प्रो स्मार्टफोन पेश कर दिया। Samsung Galaxy J5 Pro स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी जे5 (2017) का एक अपग्रेडेड वेरिएंट है। नए हैंडसेट को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है और गैलेक्सी जे5 प्रो की कीमत 9,990 थाइलैंड बाट इक्ववल्स (करीब 19,000 रुपये) है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2017 11:30 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे5 प्रो, गैलेक्सी जे5 (2017) का अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट है
  • नए फोन में ज़्यादा रैम व स्टोरेज दी गई है
  • फोन को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है
सैमसंग ने मंगलवार को अपना नया गैलेक्सी जे5 प्रो स्मार्टफोन पेश कर दिया। Samsung Galaxy J5 Pro स्मार्टफोन कंपनी के गैलेक्सी जे5 (2017) का एक अपग्रेडेड वेरिएंट है। नए हैंडसेट को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है और गैलेक्सी जे5 प्रो की कीमत 9,990 थाइलैंड बाट इक्ववल्स (करीब 19,000 रुपये) है।

पिछले महीने लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) से तुलना करें तो नए सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो में सिर्फ रैम और स्टोरेज को ही बढ़ाया गया है। नए Samsung Galaxy J5 Pro के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी जे5 (2017) जैसे ही हैं। याद दिला दें कि, गैलेक्सी जे5 (2017) को 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। नए गैलेक्सी जे5 प्रो में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। उम्मीद है कि गैलेक्सी जे5 प्रो स्मार्टफोन को ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में लॉन्च किया जाएगा।

नए हैंडसेट की ख़ासियतों की बात करें तो, यह मेटल डिज़ाइन, फिंगरप्रिंट सेंसर, वीओएलटीई सपोर्ट से लैस है। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्रो डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। फोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7870 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली टी830 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। बात करें कैमरे की तो, गैलेक्सी जे5 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है। रियर सेंसर अपर्चर एफ/1.7 जबकि फ्रंट सेंसर अपर्चर एफ/1.9 के साथ आता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और जीपीएस जैसे फ़ीचर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.3x71.3x7.9 मिलीमीटर है। गैलेक्सी जे5 (2017) की तरह ही, गैलेक्सी जे5 प्रो में होम बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी कम करेगा। थाइलैंड में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी को मोबाइलएक्सपोज़ ने सबसे पहले सार्वजनिक किया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J5 Pro Specifications, Samsung, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.