सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम के टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 17:24 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे5 प्राइम एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर से लैस हैं
  • इस फोन की कीमत 14,790 रुपये है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी जे सीरीज के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 प्राइम और गैलेक्सी जे7 प्राइम लॉन्च कर दिए हैं। गैलेक्सी जे5 प्राइम की कीमत 14,790 रुपये है और इसकी बिक्री सितंबर के अंत तक शुरू होगी। कीमत और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन की भिडंत मोटो जी4 और जी4 प्लस स्मार्टफोन से होगी।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम पिछले स्मार्टफोन गैलेक्सी जे5 (2016) का अपग्रेडेड वेरिएंट है। गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर से लैस हैं। एस पावर प्लानिंग फ़ीचर बैटरी की लाइफ बढ़ाने का काम करेगा। इसमें फोन कॉल के लिए हमेशा रिज़र्व बैटरी मौजूद रहेगी और बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में फोन कॉल अपने आप फॉरवर्ड हो जाएंगे। हम आपको बताते हैं गैलेक्सी जे5 प्राइम के कुछ बड़े फ़ीचर के बारे में।

एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर
लेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन एस पावर प्लानिंग और एस सिक्योर फ़ीचर से लैस हैं। एस पावर प्लानिंग फ़ीचर बैटरी की लाइफ बढ़ाने का काम करेगा। इसमें फोन कॉल के लिए हमेशा रिज़र्व बैटरी मौजूद रहेगी और बैटरी खत्म हो जाने की स्थिति में फोन कॉल अपने आप फॉरवर्ड हो जाएंगे। एस सिक्योर का इस्तेमाल ऐप को लॉक और हाइड करने, वाई-फाई सिक्योरिटी और फोल्डर सिक्योरिटी के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

डिस्प्ले और बॉडी
गैलेक्सी जे5 प्राइम में 5 इंच 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। यह फोन फुल मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक व गोल्ड कलर में मिलेगा। इस स्मार्टफोन में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
सैमसंग गैलेक्सी जे5 प्राइम स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। फोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि गैलेक्सी जे5 (2016) में 128 जीबी तक ही स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता था।
Advertisement

कैमरा
गैलेक्सी जे5 प्राइम में अपर्चर एफ/1.9 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में सैमसंग ने सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.