Samsung Galaxy J4 भारत में लॉन्च, 9,990 रुपये में मिलेगा

Samsung ने अपने गैलेक्सी जे4 हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन 18.5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ नहीं आता है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 1 जून 2018 16:49 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी जे4 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये
  • सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • सैमसंग के इस फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है
Samsung Galaxy J4 बजट स्मार्टफोन को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया गया। यह फोन के सैमसंग के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम का हिस्सा है। इसमें एडेप्टिव वीई-फाई, एडवांस्ड मैमोरी मैनेजमेंट और ऐप पेयर जैसे फीचर दिए गए हैं। याद रहे कि Samsung Galaxy J4 के बारे में पहले पाकिस्तान और यूक्रेन से जानकारी आई थी। भारत में Samsung ने अपने गैलेक्सी जे4 हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं- 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन 18.5:9 इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ नहीं आता है जिसे हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी ए6 स्मार्टफोन सीरीज़ का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, यह एंड्रॉयड ओरियो, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश से लैस है।
 

Samsung Galaxy J4 की भारत में कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जे4 कीमत 9,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये मिलेगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy J4 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। ज़रूरतमंद यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसके बारे में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है।

Samsung Galaxy J4 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x77.2x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग ने अपने Galaxy J6, Galaxy J8, Galaxy A6 और Galaxy A6+ स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। ये चारों स्मार्टफोन सैमसंग के अपने सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  2. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  3. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  4. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  5. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  8. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  9. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  10. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.