सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 6 जून 2016 14:38 IST
सैमसंग ने चुपचाप अपनी जे-सीरीज के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी जे3 प्रो चीन में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को कंपनी की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हम इस स्मार्टफोन को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। फिलहाल, इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हम इसे सैमसंग द्वारा जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

सैमसंग जे-सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह गैलेक्सी जे3 प्रो के फ्रेम को मेटल जैसी फिनिश दी गई है। इस हैंडसेट में भी अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन की तरह सिग्नेचर होम बटन दिया गया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x71.3x8 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में 4जी, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। सैमसंग चाइना की लिस्टिंग से गैलेक्सी जे3 प्रो में भारतीय एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट होने की जानकारी मिली है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट को ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.