सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन मिल रहा है सस्ते में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 11:45 IST
अगर आप सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह बिल्कुल सही वक्त है। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) हैंडसेट 1,000 रुपये की छूट के साथ ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 7,990 रुपये में मिल रहा है। याद रहे कि सैमसंग के इस फोन को मार्च महीने के अंत में 8,990 रुपये में लॉन्च किया था। गैलेक्सी जे3 (6) की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर होती है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। समय सीमा का खुलासा नहीं किया गया है और ये भी नहीं बताया गया है कि छूट के तहतकितने स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे।
Advertisement

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन को दोपहिया चालकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने इसमें एस बाइक मोड दिया है जिसमें एनएफसी इंटिग्रेटेड है।

गैलेक्सी जे3 (6) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन टचविज़ यूआई के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.3x71x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
Advertisement

4जी के अलावा इस डिवाइस में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट 2600 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1.5 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  2. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  3. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  7. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  8. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  9. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  10. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.