Samsung Galaxy J3 (2017) को कुछ मार्केट में एंड्रॉयड पाई मिलने की खबर

Samsung Galaxy J3 (2017) के लिए यह एंड्रॉयड पाई अपडेट रूस और वियतनाम में रोलआउट किया जा रहा है। एंड्रॉयड ब्लॉग गेटड्रॉडटिप्स की मानें तो अपडेट का बिल्ड नंबर J330FXXU3CSG6 और J330GDXU3CSG7 है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2019 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy J3 (2017) स्मार्टफोन जून 2017 में हुआ था लॉन्च
  • एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई 1.1 मिला सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को
  • जुलाई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिला इस फोन को
Samsung Galaxy J3 (2017) को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलने की खबर है। फिलहाल, इस अपडेट को रूस और वियतनाम में रोल आउट किए जाने की खबर है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को जून 2017 में सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने गैलेक्सी जे7 (2017) को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ उतारा था। अब एंड्रॉयड पाई आधारित वन यूआई 1.1 सॉफ्टवेयर अपडेट गैलेक्सी जे7 (2017) को मिलना शुरू हो गया है। ऐसा ही सॉफ्टवेयर अपडेट Samsung Galaxy J7 Nxt और Samsung Galaxy J7 Pro के लिए रिलीज हो चुका है।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के लिए यह एंड्रॉयड पाई अपडेट रूस और वियतनाम में रोलआउट किया जा रहा है। एंड्रॉयड ब्लॉग गेटड्रॉडटिप्स की मानें तो अपडेट का बिल्ड नंबर J330FXXU3CSG6 और J330GDXU3CSG7 है। अपडेट अपने साथ जुलाई 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अलावा हम लेटेस्ट वन यूआई वर्ज़न दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

अपडेट को अभी अन्य देशों में जारी किया गया है। ऐसे में भारत में सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आप चाहें तो सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया, सैमसंग ने जून महीने में गैलेक्सी जे7 (2017) में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई 1.1 रिलीज किया था। कंपनी ने इसी महीने में गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट और गैलेक्सी जे7 प्रो को एंड्रॉयड पाई अपडेट दिया। इसी तरह से हाल ही में गैलेक्सी ए8 स्टार के लिए अपडेट जारी हुआ था।
Advertisement

Galaxy J3 (2017) स्मार्टफोन 5.2 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7879 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज है। 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। बैटरी 3,000 एमएएच की है। फोन में फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर्स हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy J3 2017, Android Pie, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.