• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में है अनोखा स्मार्ट ग्लो फ़ीचर
  • गैलेक्सी जे2 (2016) का ज्यादा रैम और स्टोरेज वाला वेरिएंट है यह फोन
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो 26 जुलाई से 9,890 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसं गने भारत में अपनी गैलेक्सी जे सीरीज का नया हैंडसेट जे2 प्रो लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 26 जुलाई से 9,890 रुपये में मिलेगा।

कंपनी ने बताया है कि गैलेक्सी जे2 प्रो हैंडसेट हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) का वेरिएंट है। नया फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी जे2 (2016) में 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में भी स्मार्ट ग्लो और टर्बो स्पीड फ़ीचर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि स्मार्ट ग्लो फ़ीचर सैमसंग द्वारा बनाया गया नए किस्म का एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम है। इसकी मदद से रियर कैमरे के किनारे पर बने रिंग को ज़रूरत के लिहाज से किसी भी ऐप या कॉन्टेक्ट के लिए कस्टमाइज करना संभव होगा। अलग-अलग रंग में चार अलर्ट सेट किए जा सकते हैं। यह यूज़र को बैटरी, इंटरनल मैमोरी और मोबाइल डेटा कम होने पर अलर्ट भी करेगा। कंपनी ने बताया है कि टर्बो स्पीड टेक्नोलॉजी डिवाइस की परफॉर्मेंस और बेहतर करने का काम करेगी।

इनबिल्ट स्टोरेज और रैम के अलावा सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो के बाकी सारे स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी जे2 (2016) वाले ही हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में एफ/2.2 अपर्चर वाला लेंस है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142.4 X 71.1 X 8.0 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »