Samsung Galaxy J2 Core एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च हुआ भारत में

Samsung Galaxy J2 Core को भारत 6,190 रुपये में बेचा जाएगा। यह गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 18:29 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा
  • Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है
Samsung Galaxy J2 Core को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि सैमसंग ब्रांड के पहले एंड्रॉयड गो फोन को बीते हफ्ते ही पेश किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है जिसे कमज़ोर स्पेसिफिकेशन वाले डिवाइस पर बेहतर अनुभव के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा Galaxy J2 Core में ऑप्टिमाइज़्ड डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड है। हैंडसेट में ब्यूटी मोड भी है जो बेहतर सेल्फी के दावे के साथ आता है। Samsung ने अपने गैलेक्सी जे2 कोर हैंडसेट की कीमत 6,000 रुपये से ऊपर रखी है। यह Micromax Bharat Go और Lava Z61 जैसे हैंडसेट से ज़्यादा है।
 

Samsung Galaxy J2 Core की भारत में कीमत

Samsung Galaxy J2 Core को भारत 6,190 रुपये में बेचा जाएगा। यह गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री मंगलवार से देशभर के रिटेल स्टोर और सैमसंग की ई-शॉप वेबसाइट पर शुर होगी।
 

Samsung Galaxy J2 Core स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी जे2 कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलेगा। इसके साथ सैमसंग के अपने कई फीचर भी फोन का हिस्सा होंगे जिनमें ऑप्टीमाइज़्ड डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग शामिल हैं। स्मार्टफोन में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ब्यूटी मोड भी है जिसकी मदद से यूज़र बेहतर पोर्ट्रेट और सेल्फी ले पाएंगे।

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल संभव है। कंनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और ना ही फेस अनलॉक फंक्शन है। बैटरी 2,600 एमएएच की है। इसके बारे में एक चार्ज में पूरे दिन साथ देने का वादा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.4x72.1x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Acceptable day-to-day performance
  • Great battery life
  • No bloatware
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Below average cameras
  • Low storage and RAM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

540x960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Android Go

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  4. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  9. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  10. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.