सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) सैमसंग की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2016 11:51 IST
जनवरी में सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) स्मार्टफोन दुबई में सैमसंग के फिजिकल रिटेल पार्टनर्स के पास देखे गए थे। हालांकि, तब कंपनी ने फोन के लॉन्च के बारे में कोई घोषणा नहीं की थी।

अब सैमसंग ने अब रूस में गैलेक्सी जे1 (2016) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन की कीमत और और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी के बिना इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जनवरी में फिजिकल रिटेलर ने इस फोन की कीमत लभग 9,000 रुपये के आसपास बतायी थी लेकिन अब अब बाजार के वर्तमान हालात और करेंसी एक्सचेंज मूल्य के हिसाब से फोन के दाम में बदलाव भी हो सकता है।
Advertisement

कंपनी की फिलीपींस की वेबसाइट पर सैंमसंग गैलेक्सी जे1 मिनी के लिस्ट होने के कुछ घंटों बाद ही सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) स्मार्टफोन की आधिकारिक लिस्टिंग की गई। गैलेक्सी जे1 (2016) की तरह ही गैलेक्सी जे1 मिनी की भी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट की स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में 5.1 लॉलिपॉप दिया गया है। एलईडी फ्लैश के साथ इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 4जी एलटीई, जीपीआरेस/ईडीजीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो-.यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 2050 एमएएच की बैटरी है। गैलेक्सी जे1 (2016) ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.