सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ लॉन्च, इसमें है फ्रंट फ्लैश व एलटीई सपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2016 12:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2600 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन में 5 इंच आईरपीएस डिस्प्ले है
  • फोन में फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है
सैमसंग ने 2014 में गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और इसके बाद कंपनी ने पिछले साल अगस्त में गैलेक्सी ग्रांड प्राइम 4जी वेरिएंट भारत में पेश किया। अब, एक ताजा रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि रूस में इस स्मार्टफोन का एक अपग्रेडेड वेरिएंट थर्ड पार्टी रिटेलर के जरिए लॉन्च कर दिया गया है। और इसे गैलेक्सी जे2 प्राइम नाम दिया गया है। गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ के दूसरे बाजारों में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन की तस्वीरों के साथ सभी स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ (गैलेक्सी जे2 प्राइम) की कीमत रूस में 9,990 आरयूबी (करीब 140 यूरो या 10,200 रुपये) है। याद दिला दें कि इसके पिछले वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम और गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम 4जी को क्रमशः 15,499 और 11,100 रुपये में लॉन्च किया गया था।

रूस की ई-कॉमर्स साइट ऑनलाइनट्रेड पर दी गई तस्वीरों से खुलासा होता है कि इस फोन का डिज़ाइन बहुत ज्यादा नहीं बदला गया है। फोन में सिर्फ एलईडी फ्लैश की जगह, फ्रंट कैमरा और रियर कवर में ही बदलाव दिख रहा है। पिंक, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में आने वाला यह स्मार्टफोन सैमसंग के मिड रेंज वाले दूसरे फोन की तरह ही है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो, सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ में 5 इंच आईपीएस (540x960 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें मीडियाटेक एमटी6737टी क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम (कुछ वेरिएंट में 2 जीबी रैम दिया जा सकता है।) है। यह रूस में 8 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है लेकिन विनफ्यूचर ने खुलासा किया है कि इस फोन को दूसरे बाजारों में 16 जीबी व 32 जीबी रैम वेरिएंट में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है और इसमे 2600 एमएएच की बैटरी है। बात करें कैमरे की तो इसमें 8 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में एलटीई और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट है। फोन का वज़न 156 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 144.8x72.1x8.9 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है। फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम+ को भारत में लाने की सैमसंग की योजना के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Grand Prime, Samsung, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.