Samsung Galaxy F55 स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग जल्‍द! इन खूबियों से होगा लैस

Samsung Galaxy F55 : इसे भारत समेत बांग्‍लादेश के मार्केट में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F55 का सपोर्ट पेज लाइव
  • Galaxy F54 का हो सकता है सक्‍सेसर
  • जून में लॉन्‍च हो सकता है नया स्‍मार्टफोन

डिवाइस से जुड़ा एक सपोर्ट पेज भी स्‍पॉट हुआ है। हालांकि उसमें Samsung Galaxy F55 के बजाए मॉडल नंबर का उल्‍लेख है।

स्‍मार्टफोन ब्रैंड सैमसंग (Samsung) एक नई डिवाइस पर काम कर रहा है। इसे गैलेक्‍सी एफ (F) सीरीज में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy F55 होगा। इसे भारत समेत बांग्‍लादेश के मार्केट में लाया जाएगा। डिवाइस से जुड़ा एक सपोर्ट पेज भी स्‍पॉट हुआ है। हालांकि उसमें Samsung Galaxy F55 के बजाए मॉडल नंबर का उल्‍लेख किया गया है। सैमसंग के ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज में मॉडल नंबर SM-E556B/DS को देखा गया है। दावा है कि यही Galaxy F55 फोन होगा। 

अगर यह डिवाइस लॉन्‍च होती है तो Samsung Galaxy F54 की सक्‍सेसर के रूप में आ सकती है। उसे पिछले साल के मध्‍य में लाया गया था। इस हिसाब से Galaxy F55 को जून में लॉन्‍च किए जाने की संभावनाएं हैं। बड़े बदलाव के रूप में Galaxy F55 को नए प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। 
Advertisement

बात करें Samsung Galaxy F54 स्‍मार्टफोन की, तो उसमें 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई थी। यह फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज ऑफर करता है। बड़ी बैटरी चार्ज करने के लिए 25 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। 

Samsung Galaxy F54 में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। यह फुल एचडी रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट से लैस है। डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। 
Advertisement

Galaxy F54 में 108 मेगापिक्‍सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी शूटर दिया गया है। कैमरा और डिस्‍प्‍ले नए फोन में भी इसी तरह से हो सकते हैं। हालांकि बाकी मामलों में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। नई सैमसंग डिवाइस को लेकर हम आगे भी आपसे अपडेट शेयर करेंगे। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Bright AMOLED display
  • Good all-round performance
  • Very good battery life
  • Fairly capable cameras
  • Feature-rich software, extensive update commitment
  • Bad
  • No stereo speakers, IP rating
  • 4K recorded videos lack stabilisation
  • Heats up easily under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1380

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.