8GB रैम, 108MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F54 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy F54 5G : इस स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जून 2023 14:38 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी F54 5G के 8GB + 256GB वैरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है
  • यह दो कलर ऑप्शन- मीटियर ब्लू और स्टारडस्ट सिल्वर में उपलब्ध है
  • फोन को आज 3 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर प्रीऑर्डर किया जा सकेगा

फोन में सुपर एमोलेड ड‍िस्‍प्‍ले, 256 जीबी स्‍टोरेज और 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

Photo Credit: Samsung

सैमसंग गैलेक्‍सी एफ54 5जी (Samsung Galaxy F54 5G) स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। फोन में सैमसंग का एक्सिनॉस 1380 प्रोसेसर लगाया गया है। यह 6,000mAh की बैटरी से लैस है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy F54 5G स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। फोन में सुपर एमोलेड ड‍िस्‍प्‍ले, 256 जीबी स्‍टोरेज और 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। 
 

Samsung Galaxy F54 5G की भारत में कीमत, उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी F54 5G के 8GB + 256GB वैरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन- मीटियर ब्लू और स्टारडस्ट सिल्वर में उपलब्ध है। फोन को आज दोपहर 3 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy F54 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5G में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले में  120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर वन यूआई 5.1 की लेयर है। 

सैमसंग ने इस फोन को अपने प्रोसेसर से पैक किया है, जोकि Exynos 1380 है। डिवाइस में 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। बात करें कैमरों की, तो सैमसंग गैलेक्सी F54 5G में 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) ऑफर करता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जिसे पंच होल के अंदर फ‍िट किया गया है। 
Advertisement

Samsung Galaxy F54 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में वाई-फाई 6, 5G, ब्लूटूथ वी5.3, जीपीएस भी है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यूएसबी पोर्ट टाइप-सी है। फोन का वजन 199 ग्राम है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Bright AMOLED display
  • Good all-round performance
  • Very good battery life
  • Fairly capable cameras
  • Feature-rich software, extensive update commitment
  • Bad
  • No stereo speakers, IP rating
  • 4K recorded videos lack stabilisation
  • Heats up easily under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1380

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.