Samsung Galaxy F41 भारत में 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खासियतें

Flipkart पर बनाए गए टीज़र पेज के अनुसार, Samsung भारत में 8 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे Galaxy F41 को पेश करेगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 6,000mAh बैटरी के साथ 8 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • सुपर एमोलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एफ41 पहले भी कई बार हो चुका है लीक

Samsung Galaxy F41 कंपनी की एफ-सीरीज़ का पहला फोन होगा

Samsung Galaxy F41 भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च होगा। सैमसंग की नई घोषित एफ-सीरीज़ का यह पहला फोन होगा। फोन के लिए एक समर्पित फ्लिपकार्ट टीज़र पेज बनाया गया है। यह पेज फोन के लॉन्च की तारीख के साथ-साथ यह भी बताता है कि गैलेक्सी एफ41 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी और सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसके अलावा पेज में कुछ अन्य जानकारी भी दी गई है। पिछले हफ्ते Galaxy F41 को गीकबेंच लिस्टिंग में कथित तौर पर देखा गया था जिससे फोन में मौजूद प्रोसेसर और रैम की जानकारी मिली थी।

Flipkart पर बनाए गए टीज़र पेज के अनुसार, Samsung भारत में 8 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे Galaxy F41 को पेश करेगी। कंपनी ने यह साझा नहीं किया है कि क्या यह फोन के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगी या नहीं। फ्लिपकार्ट पेज से गैलेक्सी एफ41 को 6,000mAh की बैटरी, सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने की जानकारी मिलती है। ऊपर और साइड पर बेज़ल्स काफी स्लिम लगते हैं। Galaxy F41 टील-इश रंग के विकल्प में आएगा।

पिछले हफ्ते, सैमसंग के एक फोन को मॉडल नंबर SM-F415F के साथ गीकबेंच पर देखा गया था, जिसे Galaxy F41 माना जा रहा है। लिस्टिंग में Exynos 9611 चिपसेट, 6 जीबी रैम और Android 10 की जानकारी दी गई थी।

इसके अलावा, ट्विटर पर एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा साझा किए गए स्कीमैटिक्स ने संकेत दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर होगा। टिपस्टर ने कहा था कि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, Galaxy F41 को तीन रंग विकल्पों - ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

अफवाह यह है कि गैलेक्सी एफ41 Samsung Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है, क्योंकि आगामी फोन का स्कीमैटिक्स गैलेक्सी एम31 के काफी समान दिखता है। यह भी माना जा रहा है कि एफ-सीरीज़ के फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy F41, Samsung Galaxy F41 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.