Samsung Galaxy F15 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, होगा Galaxy A15 का किफायती वर्जन!

मॉडल नंबर SM-E156B/DS का, जिसे Samsung Galaxy F15 5G माना जा रहा है, एक सपोर्ट पेज कंपनी की भारत वेबसाइट पर सामने आया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 08:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F15 5G के लिए भारत में सपोर्ट पेज लाइव हो गया है
  • Samsung Galaxy A15 5G के समान स्पेसिफिकेशन्स लेकर आ सकता है
  • हालांकि Galaxy A15 5G से थोड़ी कम कीमत हो सकती है

Samsung Galaxy A15 5G को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy F15 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। सैमसंग ने अभी तक नए एफ-सीरीज़ हैंडसेट के लिए लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज मॉडल नंबर SM-E156B/DS के साथ कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इसे हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर समान मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। Galaxy F15 5G के Galaxy A15 5G के अधिक किफायती वर्जन के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।

मॉडल नंबर SM-E156B/DS का, जिसे Samsung Galaxy F15 5G माना जा रहा है, एक सपोर्ट पेज कंपनी की भारत वेबसाइट पर सामने आया है। पेज में स्मार्टफोन की इमेज या कोई अन्य जानकारी दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन इतनी पुष्टि होती है कि यह 5G हैंडसेट होगा और डुअल सिम को सपोर्ट करेगा। अघोषित स्मार्टफोन पहले मॉडल नंबर - SM-E156B के साथ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर दिखाई दिया था।

Galaxy F15 5G के Galxy A15 5G के लाइट वेरिएंट के रूप में आने की उम्मीद है। बाद वाले को दिसंबर में 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन थी।

Galaxy F15 5G के स्पेसिफिकेशन कुछ हद तक Galaxy A15 5G के समान हो सकते हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। Galaxy A15 5G Android 13-आधारित One UI 5 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट मिलता है, साथ ही 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है।
Advertisement

Galaxy A15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा शूटर है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  5. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  6. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  7. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  8. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  9. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.