1 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 5,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy F04, आज से बिक्री शुरू

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने 4 जनवरी को Galaxy F04 एंट्री लेवल फोन को लॉन्च किया था।
  • आज से Samsung Galaxy F04 बिक्री के लिए पहली बार उपलब्ध हो रहा है।
  • Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने 4 जनवरी को Samsung Galaxy F04 एंट्री लेवल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। आज से यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए पहली बार उपलब्ध हो रहा है। Samsung Galaxy F04 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं, जिसमें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स शामिल हैं।
 

Samsung Galaxy F04 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy F04 की कीमत 8,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह आज 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, ग्राहक सिर्फ आज ही ICICI  क्रेडिट/डेबिट और ईएमआई ट्रांजेक्श के जरिए 1 हजार रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। कलर ऑप्श के लिए यह जेड पर्पल और ओपल ग्रीन जैसे कलर्स में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy F04 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy F04 को 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले वाले इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और एलईडी फ्लैश दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Samsung Galaxy F04 में एंड्रॉयड 12 गो एडिशन One UI दिया गया है। साउथ कोरियन कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में दो ओएस अपग्रेड मिलेंगे।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं 4GB तक वर्चुअल RAM है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.