Samsung Galaxy C7 Pro को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की खबर

खबर है कि Samsung ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy C7 Pro के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया है। अपडेट के बाद यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो से लैस होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2018 18:22 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं
  • Samsung Galaxy C7 Pro को नवंबर का सिक्योरिटी पैच भी मिला
  • पांच महीनों में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को मिला पहला अपडेट
खबर है कि Samsung ने अपने मिडरेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy C7 Pro के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी कर दिया है। अपडेट के बाद यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो से लैस होगा। इसके साथ हैंडसेट को नवंबर 2018 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल जाएगा। जानकारी मिली है कि इस ओटीए अपडेट को जल्द ही भारत में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। अपडेट का बिल्ड नंबर C701FDDU1CRK1 है। Samsung Galaxy C7 Pro को मिलने वाले नए फीचर के आधार पर कहा जा सकता है कि यह अपडेट बेहद ही छोटा किस्म का है।

इसके बारे में सबसे पहले जानकारी Sammobile ने दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह पांच महीनों में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को मिला पहला अपडेट है। इससे पहले हैंडसेट को मई 2018 में सिक्योरिटी पैच मिला था। बीते साल अप्रैल में लॉन्च किया गया Galaxy C7 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि यह Galaxy J7 Duo के बाद सैमसंग का दूसरा स्मार्टफोन है जिसे नवंबर का सिक्योरिटी पैच मिला है। Samsung Galaxy Note 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब भी सितंबर 2018 के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy C7 Pro के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की सबसे अहम ख़ासियत इसकी पतली, मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। इसके अलावा फोन में फ्रंट व रियर पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं।

गैलेक्सी सी7 प्रो का डाइमेंशन 156.5x77.2x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा गैलेक्सी सी7 प्रो में ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर भी दिए गए हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.9  अपर्चर वाले हैं। कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • Bad
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.