सैमसंग गैलेक्सी सी5 की कथित तस्वीरें लीक, नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 मई 2016 11:02 IST
सैमसंग के आने वाले कथित गैलेक्सी सी5 स्मार्टफोन की नई तस्वीरें लीक हो गई हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को एसएम-सी5000 कोडनेम के नाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

nowhereelse (वाया जीएसएमअरीना) द्वारा पोस्ट की गई नई लीक तस्वीरों में दिख रहा स्मार्टफोन मेटल बॉडी का बना है। तस्वीरों में रियर पैनल पर कैमरे के ठीक नीचे सैमसंग का लोगो दिख रहा है। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। लीक तस्वीरों में बायीं तरफ 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल देखी जा सकती है।
Advertisement

पहले आई खबरों में कथित गैलेक्सी सी5 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर और एड्रेनो 4.5 जीपीयू होने की बात कही गई थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच डिस्प्ले हो सकता है। फोन 4 जीबी रैम के साथ आ सकता है। डिवाइस के एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने की खबरें हैं।
 

गैलेक्सी सी5 के अलावा सैमसंग द्वारा गैलेक्सी सी7 पर भी काम करने की खबरे हैं। इससे पहले ये स्मार्टफोन एक बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हुए थे। सैमसंग की सी सीरीज को इस महीने चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया जा सकता है।
Advertisement

एसएम-सी7000 के कोडनेम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया था जिसे गैलेक्सी सी7 माना जा रहा है। इस हैंडसेट में गैलेक्सी ए7 (2016) स्मार्टफोन की तरह (1920×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का सुपर एमोलेड होने की बात कही गई है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.