Samsung Galaxy A91 की तस्वीरें लीक, होल-पंच डिस्प्ले की मिली झलक

अफवाहों और लीक पर आधारित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं, लीक हुई तस्वीर में सैमसंग Galaxy A91 का लुक नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A91 में फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले हो सकता है
  • Galaxy A91 में हो सकता है Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर
  • होल-पंच डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए91

Samsung Galaxy A91: सैमसंग गैलेक्सी ए91 की तस्वीरें लीक

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

Samsung Galaxy A91: सैमसंग गैलेक्सी ए91 को इस महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसका डिज़ाइन Galaxy Note 10 से मिलता जुलता हो सकता है। अफवाहों और लीक पर आधारित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं, लीक हुई तस्वीर में सैमसंग Galaxy A91 का लुक नज़र आ रहा है। तस्वीर को देखने से पता चलता है कि आगामी Samsung फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के पिछले हिस्से में चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल की भी झलक मिली है जिसमें चार अलग-अगल सेंसर्स हैं। कहा जा रहा है कि Galaxy A91 को कुछ मार्केट में Galaxy S10 Lite नाम से उतारा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए91 के लेटेस्ट रेंडर को टिप्स्टर OnLeaks द्वारा 91Mobiles के सहयोग से जारी किया गया है। लीक हुई तस्वीर में फोन का बैक पैनल और फ्रंट डिज़ाइन दोनों ही नज़र आ रहे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 मॉडल की तरह आगामी सैमसंग फोन के फ्रंट पैनल में भी होल-पंच डिस्प्ले है। लेकिन कटआउट Galaxy Note 10 सीरीज़ की तरह स्क्रीन के मध्य में है।
Advertisement
 

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

एक रेंडर के अनुसार, फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हो सकते हैं तो वहीं, दूसरे रेंडर के अनुसार, फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे होंगे और इसमें पेरिस्कोप लेंस शामिल होगा। फोन के निचले हिस्से को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि Galaxy A91 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन मॉड्यूल के साथ आ सकता है। हालांकि, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की झलक नहीं मिली है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है क्योंकि फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक नहीं मिली है।  
 

Samsung Galaxy A91 specifications

डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy A91 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी-यू डिस्प्ले हो सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung गैलेक्सी ए91 के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा सेंसर, टेलीफोटो लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर हो सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल के बजाय 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.4x75.6x8.1 मिलीमीटर हो सकती है। Galaxy A91 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आ सकती है। Galaxy A91 कंपनी के Galaxy A 2020 लाइनअप का हिस्सा हो सकता है और इसे 12 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.