Samsung Galaxy A90 हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

Samsung Galaxy A90 को कंपनी की यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 13:53 IST
ख़ास बातें
  • नए इनफिनिटी डिस्प्ले का इस्तेमाल हो सकता है Samsung Galaxy A90 में
  • ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है गैलेक्सी ए90
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए90

Samsung Galaxy A90 हुआ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

Samsung की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A90 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए90 को कंपनी की यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि हैंडसेट को जल्द उतारा जा सकता है। Galaxy A90 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में तो फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन हैंडसेट को Asphalt 9 का एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेगा। लिस्टिंग से Galaxy A90 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता और अनुमानित कीमत के बारे में भी पता नहीं चला है।

Galaxy A90 स्मार्टफोन से संबंधित अबतक कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में हैंडसेट को सैमसंग यूएस की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Galaxy A90 स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव Asphalt 9 कंटेंट उपहार के रूप में दिया जाएगा। Galaxy A90 स्मार्टफोन ग्राफिक्स इंटेंसिव गैम Asphalt 9 के साथ आएगा, इसका मतलब कंपनी का आगामी स्मार्टफोन हाई-एंड प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Galaxy A90 स्मार्टफोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बारे में अन्य जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही वेबसाइट से हैंडसेट की अनुमानित कीमत और उपलब्धता की जानकारी मिली है। गैलेक्सी ए90 यूज़र को 50,000 Asphalt 9 क्रेडिट, 250 टोकन और 10 प्रीमियम कार्ड पैक मिलेंगे। हैंडसेट को यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और इसे सबसे पहले GalaxyClub द्वारा स्पॉट किया गया है।

यूज़र को अपने स्मार्टफोन में गैलेक्सी स्टोर से Asphalt 9 को डाउनलोड करना होगा। कंपनी ने वादा किया है कि उपयुक्त डिवाइस के यूज़र एक्सक्लूसिव आइटम और रिवॉर्ड जीत सकते हैं और साथ ही उन्हें स्पेशल इवेंट में भाग लेने का भी अवसर मिल सकता है। याद करा दें कि, इस माह के शुरुआत में गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन को Samsung यूके की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था।
Advertisement

अटकलें लगाई जा रही थी कि Samsung की आगामी गैलेक्सी ए-सीरीज़ का Galaxy A90 स्मार्टफोन स्लाइडिंग और रोटेटिंग कैमरा सिस्टम के साथ आएगा। लेकिन कॉन्सेप्ट रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और अन्य लीक के मुताबिक, Galaxy A90 स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बिना नॉच या पंच-होल वाले नए इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। हैंडसेट में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 6.41 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Galaxy A90 स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A90, Asphalt 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.