Samsung Galaxy A90 के 5G वेरिएंट में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Samsung Galaxy A90 5G: सैमसंग गैलेक्सी ए90 के 5जी वेरिएंट को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा हैंडसेट के केस की तस्वीर भी लीक हो गई है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग का आगामी मिड-रेंज़ स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy A90
  • गैलेक्सी ए90 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल
  • गैलेक्सी ए90 के केस की तस्वीर भी हुई लीक

Samsung Galaxy A90 के 5जी वेरिएंट में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Photo Credit: ELKJOP

सैमसंग ब्रांड के आगामी Samsung Galaxy A90 स्मार्टफोन से संबंधित अब तक कई लीक और रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए90 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम, बड़ी बैटरी और अच्छे कैमरे हो सकते हैं। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी ए90 के 5जी वेरिएंट को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा गैलेक्सी ए90 के केस की तस्वीर भी लीक हो गई है।

SamMobile की एक रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी (SM-A908N) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 5जी कनेक्टिविटी केवल फ्लैगशिप चिपसेट जैसे कि स्नैपड्रैगन 855 या एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ ही संभव है। ऐसा पहली बार हो सकता है जब सैमसंग एक मिड-रेंज़ स्मार्टफोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा, लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 6 जीबी रैम है।

गैलेक्सी क्लब की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी ए90 का 5जी वेरिएंट केवल दक्षिण कोरियाई बाजार तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह अन्य यूरोपीय देशों में भी उपलब्ध होगा। हैंडसेट का यूरोपियन मॉडल नंबर SM-A908B है। गैलेक्सी क्लब ने बैटरी सर्टिफिकेशन (EB-BA908BY) को भी स्पॉट किया है जिससे इस बात का पता चलता है कि आगामी 5जी वेरिएंट में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

जीएसएम एरिना की एक अन्य रिपोर्ट में, गैलेक्सी ए90 के एक कथित केस को नॉर्वेजियन रिटेलर पर लिस्ट किया गया है, इससे फोन के फ्रंट और बैक दोनों के डिज़ाइन की झलक देखने को मिलती है। साथ ही इस बात का भी पता चलता है कि फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे हैं। इसके अलावा फ्रेम के टॉप पर एक डार्क स्पॉट है, यह इस बात का संकेत देता है कि फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।  
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह सारी जानकारी रिपोर्ट और अफवाहों पर आधारित है, फिलहाल कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। देखने वाली बात यह भी होगी कि कंपनी अपने आगामी गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन की कीमत क्या तय करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A90, Galaxy A90 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.