64MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A82 फोन

गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि कथित Samsung Galaxy A82 फोन का मॉडल नंबर SM-A826S है और यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसके अलावा, इस फोन के प्रोसेसर का नाम “msmnile” होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 19 मार्च 2021 12:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A82 फोन Geekbench पर हो चुका है लिस्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी ए82 का मॉडल नंबर कथित रूप से SM-A826S है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए82 फोन में मिलेगा Bluetooth v5.0 सपोर्ट

Samsung Galaxy A80 में रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया था

Samsung Galaxy A82 स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन का सक्सेसर हो सकता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह Samsung के ISOCELL GW1 सेंसर के बजाय Sony IMX686 सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की तरह इस नए फोन में भी रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया जाएगा या नहीं, फिलहाल इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ दिन पहले इस फोन का 5G वर्ज़न कथित रूप से Bluetooth SIG और Geekbench वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था।  

कैमर डिटेल्स के अलावा, Galaxy Club की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित Samsung Galaxy A82 स्मार्टफोन यूरोप में नहीं बल्कि Samsung की घरेलु मार्केट दक्षिण कोरिया में पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फोन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें Quantum Random Number Generator (QRNG) चिप फीचर की जाएगी, जो कि डिवाइस में डाटा को एन्क्रिप्शन बढ़ाने में मदद करेगी। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि Samsung Knox system के अलावा सिक्योरिटी लेयर दिया जाएगा या नहीं।

साथ ही यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि गैलेक्सी ए82 का डिज़ाइन Galaxy A80 की तरह होगा या नहीं, जिसमें रोटेटिंग कैमरा सेटअप मौजूद था। जिसका इस्तेमाल आप फ्रंट और बैक दोनों की तस्वीर लेने के लिए कर सकते हैं।

गैलेक्सी ए82 फोन से संबंधित कई लीक भी सामने आ चुकी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन किन स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। गीकबेंच लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि कथित गैलेक्सी ए82 5जी फोन का मॉडल नंबर SM-A826S है और यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। इसके अलावा, इस फोन के प्रोसेसर का नाम “msmnile” होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 2008 में लॉन्च किया गया था। प्रोसेसर में 6 जीबी रैम दी जाएगी। गीकबेंच पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 755 और मल्टी-कोर स्कोर 2,630 प्वाइंट्स है। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर SM-826S के साथ लिस्ट है, जिसमें ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट की जानकारी मिलती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.