Samsung Galaxy A80 का नया स्टोरेज वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A80: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग अब गैलेक्सी ए80 के नए वेरिएंट पर काम कर रही है। जानें Samsung ब्रांड के इस स्मार्टफोन के नए स्टोरेज वेरिएंट के बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 18 नवंबर 2019 17:24 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कीमत में कुछ समय पहले हुई कटौती
  • Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है
  • Galaxy A80 का नया स्टोरेज वेरिएंट टीना पर लिस्ट

Samsung Galaxy A80: सैमसंग गैलेक्सी ए80 का नया स्टोरेज वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A80: सैमसंग ने इस साल अप्रैल माह में गैलेक्सी ए80 को चीन में लॉन्च किया था। Galaxy A80 कंपनी का स्लाइड मैकेनिज्म और रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप के सेटअप के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में नॉच नहीं दिया गया है लेकिन इसका रियर कैमरा सेटअप रोटेट होता है जिसकी मदद से आप सेल्फी भी खींच सकते हैं। Samsung ने फिलहाल Galaxy A80 का केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही लॉन्च किया है लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग अब गैलेक्सी ए80 के नए वेरिएंट पर काम कर रही है।

नई टीना लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि Galaxy A80 का नया 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। टीना डेटाबेस में सैमसंग गैलेक्सी ए80 (SM-A8050) का नया वेरिएंट नज़र आ रहा है। 256 जीबी स्टोरेज को छोड़कर अन्य स्पेसिफिकेशन समान हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि Galaxy A80 का नया वेरिएंट आखिर कब लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement
 

Photo Credit: TEENA

भारत में Samsung ने गैलेक्सी ए80 को जुलाई में 47,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था लेकिन अभी हाल ही में स्मार्टफोन की कीमत में कटौती के बाद सैमसंग ब्रांड का यह स्मार्टफोन 39,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। देखने वाली बात यह होगी कि यदि सैमसंग गैलेक्सी ए80 का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसकी कीमत क्या होगी।
 

Samsung Galaxy A80 specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A80, Galaxy A80 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.