Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) लॉन्च, इनमें हैं दो फ्रंट कैमरे

सैमसंग ने आख़रिकार दिसंबर, 2017 में अपनी ए सीरीज़ के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) लॉन्च कर दिए। नए सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं जो लाइव फोकस फ़ीचर के साथ आते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2017 11:54 IST
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं
  • Samsung Galaxy A8(2018) और A8+(2018) की बिक्री जनवरी, 2018 में शुरू होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे हैं
सैमसंग ने आख़रिकार दिसंबर, 2017 में अपनी ए सीरीज़ के बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018)  लॉन्च कर दिए। नए सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ में डुअल फ्रंट कैमरे दिए गए हैं जो लाइव फोकस फ़ीचर के साथ आते हैं। इसके अलावा, सैमसंग के इन दोनों नए डिवाइस में इनफिनिटी डिस्प्ले और सैमसंग का जाना-पहचाना डिज़ाइन भी है। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी ए सीरीज़ ज़्यादा स्टायलिश और शानदार अनुभव देने वाली है। इससे पहले, इन दोनों सैमसंग हैंडसेट के बारे में कई बार लीक और ख़बरों में जानकारी सामने आ चुकी है। Samsung Galaxy A8(2018) और A8+(2018) की बिक्री जनवरी, 2018 में शुरू होगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ फ़ीचर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) दोनों स्मार्टफोन आईपी-68 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और इनमें सैमसंग पे दिया गयाय है। गैलेक्सी ए सीरीज़ के ये पहले स्मार्टफोन हैं जो गियर वीआर हेडसेट सपोर्ट करते हैं। दोनों फोन चार कलर वेरिएंट, ब्लैक, ऑर्किड ग्रे, गोल्ड और ब्लू में मिलेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 और सैमसंग गैलेक्सी ए8+ स्पेसिफिकेशन
Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, कंपनी के गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए7 (2017) के अपग्रेडेड वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। गैलेक्सी ए8 (2018) में 5.6 इंच फुलएचडी+  (2220x1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गा है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। दोनों स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर चिप है। गैलेक्सी ए8 (2018) में 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प में आता है।
 

सैमसंग ने इन दोनों हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। इन हैंडसेट में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गगया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसममें एक हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) और गैलेक्सी ए8+ (2018) में 32 जीबी और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी ए8 (2018) में एक 3000 एमएएच बैटरी है जबकि गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है।

सैमसंग ने अभी गैलेक्सी ए8 (2018) सीरीज़ के डिवाइस की कीमत की जानकारी नहीं दी है। बहरहाल, जीएसएमअरीना ने रिपोर्ट दी है कि गैलेक्सी ए8 (2018) की बिक्री यूरोप में 499 यूरो (करीब 37,750 रुपये) जबकि गैलेक्सी ए8+ को 599 यूरो (करीब 45,300 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.