Samsung Galaxy A72, Galaxy A52 फोन 4 बैक कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy A52 की कीमत भारत में 26,499 रुपये है, इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 27,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2021 16:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52, Galaxy A72 दोनों ही IP67 सर्टिफाइड हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी ए72 में मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन में दी गई है 4,500 एमएएच की बैटरी

दोनों ही फोन में मौजूद हैं चार कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy A52 और Samsung  Galaxy A72 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह दोनों ही Samsung फोन इस हफ्ते की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किए गए थे। हालांकि, गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 के साथ ग्लोबली Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे फिलहाल भारत नहीं लाया गया है। गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 फोन वाटर-डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP67 सर्टिफाइड हैं। कंपनी का दावा है कि इन नए स्मार्टफोन्स में आपको सिंगल चार्ज पर दो दिन तक की बैटरी लाइफ प्राप्त होगी। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 फोन में 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटॉमस सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन चार अलग-अलग रंगों के विकल्प में आते हैं, जिनमें मैट फिनिश दी गई है।
 

Samsung Galaxy A52, Galaxy A72 price in India, launch offers

Samsung Galaxy A52 की कीमत भारत में 26,499 रुपये है, इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है, जबकि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy A72 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 32,999 रुपये है, जबकि के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 37,999 रुपये है।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए52 और सैमसंग गैलेक्सी ए72 दोनों ही फोन आज से ही खरीद के लिए उपलब्ध हैं। जैसे कि हमने बताया यह फोन कई कलर ऑप्शन में खरीदे जा सकते हैं, वो हैं ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम वॉयलेट और ऑसम व्हाइट।
 
सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन के लॉन्च ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक शामिल है, जबकि गैलेक्सी ए72 फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। जबकि Zest Money द्वारा ईएमआई ट्रांसजेक्शन करने पर गैलेक्सी ए52 पर 1,500 रुपये और गैलेक्सी ए72 पर 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A52 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB तक रैम मिलेगी। फोटोग्राफी की बात करें, तो कंपनी ने इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन, एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
Samsung में इसमें 256 जीबी की स्टोरेज की हुई है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

गैलेक्सी ए52 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 159.9x75.1x8.4mm और भार 189 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A72 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए72 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1 पर चलता है। फोन में 6.7 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ आपोक 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 128 जीबी और 256 जीबी तक के विकल्प मिलते हैं, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। फोन का डायमेंशन 165.0x77.4x8.4mm और भार 203 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design, IP rating
  • Stereo speakers sound good
  • Good battery life
  • Vibrant AMOLED display
  • Bad
  • Not great value for money
  • Preinstalled bloatware
  • Average telephoto camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.