Samsung Galaxy A70s को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A70s Update: सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 नवंबर 2019 16:09 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy A70s में
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में
  • गैलेक्सी ए70एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है

Samsung Galaxy A70s Update: सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Galaxy A70s Update: सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। Galaxy A70s को मिला अपडेट अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच, नए लिंक टू विंडोज़ फीचर, यूएसबी टाइप-सी हेडसेट सपोर्ट के साथ आ रहा है। Samsung ब्रांड के इस हैंडसेट को मिले अपडेट का वर्जन नंबर A707FDDU1ASI7 है और अपडेट का फाइल साइज़ 313 एमबी है। भारत में रह रहे Galaxy A70s यूज़र्स के लिए अपडेट को जारी किया गया है, अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच करें।

Samsung Galaxy A70s अपडेट के चेंजलॉग से पता चला है कि अपडेट पावर की को कस्टमाइज करने की क्षमता के साथ आ रहा है। अब यूज़र कैमरा को ओपन करने, Bixby ऐप को ओपन करने या किसी अन्य ऐप को खोलने के लिए पावर की को एसाइन कर सकते हैं। ऐसा करने से यदि पावर की को दो बार प्रेस करेंगे तो आपके द्वारा चुना गया ऐप खुल जाएगा।
Advertisement

ये विकल्प आपको सेटिंग्स में नए साइड की ऑप्शन में मिलेंगे। इसके अलावा अपडेट लिंक टू विंडोज़ फीचर के साथ आ रहा है। इसका शॉर्टकट आपको नोटिफिकेशन शेड में दिखाई देगा ताकि आप तेज़ी से फोन को विंडोज़ कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकें। Galaxy A70s Update के साथ यूएसबी टाइप-सी हेडसेट के लिए सपोर्ट, डिवाइस स्टेबलिटी इंप्रूवमेंट और बग को भी फिक्स किया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के बजाय अपडेट अक्टूबर पैच के साथ आ रहा है। Samsung गैलेक्सी ए70एस चेंजलॉग स्क्रीनशॉट SamMobile की रिपोर्ट से सामने आया है। फोन को वाई-फाई से कनेक्ट करने और फोन को चार्ज पर लगाने के बाद ही अपडेट करें।
Advertisement

याद करा दें कि इस साल सितंबर में सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को भारत में लॉन्च किया गया था। Galaxy A70s के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,999 रुपये होगी। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.