Samsung Galaxy A70 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Samsung Galaxy A70 के कथित केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A70 में हो सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Galaxy A60 में है ब्लूटूथ वर्जन 5.0 सपोर्ट
  • तीन रियर कैमरों से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A70

Samsung Galaxy A70 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे

Photo Credit: 91Mobiles

Samsung ने इस साल अपनी नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत दो नए हैंडसेट Galaxy A70 और Galaxy A60 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए70 के कथित केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। लीक हुई तस्वीर से इस बात का पता चला है कि Samsung के आगामी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।  

सैमसंग गैलेक्सी ए60 को कथित ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, इससे इस बात का संकेत मिलता है कि हैंडसेट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले बात Samsung Galaxy A70 की। सैमसंग गैलेक्सी ए70 में Galaxy A50 की तरह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है।  
Advertisement

लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह नहीं मिली है, इसका मतलब Galaxy A70 को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। कुछ समय पूर्व एक रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र था कि गैलेक्सी ए70 स्मार्टफोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।

91Mobiles ने कथित Galaxy A70 के केस रेंडर को साझा किया है। तस्वीर में हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच की भी झलक देखने को मिल रही है। गैलेक्सी ए70 के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ समय पहले लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, यह हैंडसेट 4,400 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy A60 को कथित ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन दस्तावेज में मॉडल नंबर दिखाई दे रहा है और हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 है। ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को 91Mobiles द्वारा स्पॉट किया गया है।
Advertisement

लीक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A60 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा। यह स्नैपड्रैगन 6150 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। अन्य फीचर की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल कैमरा और 8 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A60, Samsung Galaxy A70
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  2. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.