Samsung Galaxy A7 (2018) की बिक्री आज से, तीन रियर कैमरे हैं इसकी खासियत

Samsung ने हाल ही में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy A7 (2018) की पहली सेल आज दोपहर 2 बजे ई-कॉर्मस साइट Flipkart पर होगी।

Samsung Galaxy A7 (2018) की बिक्री आज से, तीन रियर कैमरे हैं इसकी खासियत
ख़ास बातें
  • 6 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में
  • Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा
  • Samsung Galaxy A7 (2018) में जान फूंकने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने हाल ही में अपना पहला तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) को भारत में लॉन्च किया है। मिड-रेंज वाले Samsung Galaxy A7 (2018) की पहली सेल आज दोपहर 2 बजे ई-कॉर्मस साइट Flipkart पर होगी। इसके अलावा यह  हैंडसेट सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और सैमसंग ऑपेरा हाउस में भी उपलब्ध होगा। सैमसंग ओपेरा हाउस में यह फोन 27 सितंबर और 28 सितंबर को उपलब्ध होगा। 29 सितंबर से सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) ऑफलाइन भी मिलना शुरू हो जाएगा। Samsung Galaxy A7 (2018) के अन्य खासियतों की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung के इस गैलेक्सी हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है।
 

Samsung Galaxy A7 (2018) की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018)  की भारत में कीमत 23,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में यूज़र 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीद  पाएंगे। इसका प्रीमियम वेरिेएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 28,990 रुपये है। हैंडसेट ब्लू, प्रीमियम ब्लैक और स्ट्राइकिंग ब्लू रंग में बेचा जाएगा। अब बात लॉन्च ऑफर की। एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
 

Samsung Galaxy A7 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy A7 (2018) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिेएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) में तीन रियर कैमरे हैं। इस सेटअप में एक 24 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इन दोनों सेंसर का साथ निभाता है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर, एलईडी फ्लैश, सेल्फी फोकस और प्रो लाइटनिंग मोड से लैस है।

Samsung Galaxy A7 (2018) के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, बाइडू और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 3300 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.8x76.8x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। गैलेक्सी ए7 (2018) में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, आरजीबी लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Vivid display
  • Versatile cameras
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Software bloat
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »