Samsung Galaxy A6s और Galaxy A9s लॉन्च, जानें इनके बारे में

सैमसंग ब्रांड ने चीनी मार्केट में अपने Samsung Galaxy A6s और Samsung Galaxy A9s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग के ये दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A6s की कीमत करीब 19,000 रुपये से शुरू
  • करीब 36,900 रुपये में बिकेगा सैमसंग गैलेक्सी ए9एस
  • Samsung Galaxy A9 का चीनी अवतार लगता है Galaxy A9s

Samsung Galaxy A6s और Galaxy A9s हैं स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस

सैमसंग ब्रांड ने चीनी मार्केट में अपने Samsung Galaxy A6s और Samsung Galaxy A9s स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग के ये दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी ए9एस हाल ही में लॉन्च किए गए चार रियर कैमरे वाले Samsung Galaxy A9 का चीनी अवतार लगता है। Samsung के दोनों ही स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और कंपनी का सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन हैं। आइए आपको Samsung Galaxy A6s और Galaxy A9s की कीमत व स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Samsung Galaxy A6s, Galaxy A9s की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy A6s के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,199 चीनी युआन (करीब 23,200 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Samsung Galaxy A9s का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 3,499 चीनी युआन (करीब 36,900 रुपये) में बेचा जाएगा। फिलहाल, दोनों ही स्मार्टफोन को भारत में पेश किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

Samsung Galaxy A6s स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Samsung Galaxy A6s स्मार्टफोन 6 इंच के सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। इस फोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। दोनों ही एफ/1.8 अपर्चर से लैस हैं। यह दावा आईटी होम ने किया है। हालांकि, JD.com की लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का।
 

Samsung Galaxy A6s में हैं 6 जीबी रैम

सैमसंग गैलेक्सी ए6एस में 24 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि JD.com की लिस्टिंग में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे का ज़िक्र है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। Samsung Galaxy A6s का डाइमेंशन 156.14x76.4x8.39 मिलीमीटर है।
 

Samsung Galaxy A9s स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए9एस में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर काम करेगा। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए9एस में हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A9 (2018) वाला ही चार रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर मौज़ूद 24 मेगापिक्सल सेंसर (एफ/1.7 अपर्चर), 8 मेगापिक्सल सुपर वाइड एंगल सेंसर (एफ/2.4 अपर्चर), 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर (एफ/2.4 अपर्चर) और 5 मेगापिक्सल सेंसर (एफ/2.2 अपर्चर) जुगलबंदी में काम करते हैं।
 

दुनिया का पहला चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है Samsung Galaxy A9s

फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसमें फेस अनलॉक के लिए भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.5x77x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 183 ग्राम। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन के स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) वाले ही हैं। यानी इस फोन में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.