Samsung Galaxy A60 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Samsung ने हाल ही में Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी के पिटारे में गैलेक्सी ए सीरीज़ के और हैंडसेट हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 मार्च 2019 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A60 हैंडसेट 6 जीबी/ 8 जीबी रैम रैम के साथ आएगा
  • Samsung Galaxy A60 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए60 को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
Samsung ने हाल ही में Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी के पिटारे में गैलेक्सी ए सीरीज़ के और हैंडसेट हैं। जानकारी मिली है कि कंपनी Samsung Galaxy A60 स्मार्टफोन पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि सैमसंग का यह हैंडसेट अगले महीने आएगा। सोमवार को Samsung Galaxy A60 के बारे में ऑनलाइन जानकारी सार्वजनिक हुई। दरअसल, इस फोन के स्पेसिफिकेशन सैमसंग के आंतरिक कागज़ात से लीक हो गए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस फोन के बारे में जानकारी मिली है। पहले खबर मिली थी कि यह फोन एलसीडी स्क्रीन के साथ आएगा।

SlashLeaks की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A60 में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू डिस्प्ले होगा। यह स्नैपड्रैगन 6150 प्रोसेसर से लैस होगा। बता दें कि Snapdragon 6150 एक मि़ड-रेंज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसे अभी Qualcomm द्वारा लॉन्च नहीं किया गया है। अन्य फीचर की बात करें तो यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल कैमरा और 8 मेगापिक्सल कैमरा होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
 

इसके अलावा Galaxy A60 हैंडसेट 6 जीबी/ 8 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 4,500 एमएएच बैटरी से लैस होगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की खबर है। बाकी स्पेसिफिकेशन अभी भी रहस्य हैं।

लीक हुए आंतरिक कागज़ातों की मानें तो Samsung अपने गैलेक्सी ए60 स्मार्टफोन को 19 अप्रैल को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
Advertisement

दूसरी तरफ, गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और फोन Galaxy A40 की कीमत लीक हुई है। दावा किया गया है कि यह यूरोप में जल्द ही 249 यूरो (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.