Samsung Galaxy A6 की कीमत कम होने की खबर

महीने भर पहले Samsung ने भारत में अपने Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब मुंबई के एक नामी रिटेलर ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए6 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत कम कर दी गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जून 2018 17:18 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम वाला Samsung Galaxy A6 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है
  • फोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है
  • स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं

Samsung Galaxy A6

महीने भर पहले Samsung ने भारत में अपने Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब मुंबई के एक नामी रिटेलर ने दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए6 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत कम कर दी गई है। बता दें कि Samsung Galaxy A6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है और यह सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन वाला फोन है जिसे ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा Galaxy A6 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा फीचर भी हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 2,000 रुपये कम होने की खबर है। अब यह 19,990 रुपये में मिलेगा। इस फोन का 64 जीबी वेरिएंट भी है, जिसे अभी तक उपलब्ध कराया नहीं गया है। इसकी भी कीमत 2,000 रुपये कम होने का दावा है।

Samsung Galaxy A6 को मई महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का दाम 21,990 रुपये और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये बताई गई गई थी। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम की मानें तो Samsung Galaxy A6 का 32 जीबी वेरिएंट अब 19,990 रुपये मिलेगा। उन्होंने कहा कि 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में अब 20,990 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। यानी दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती होगी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि अमेज़न इंडिया पर गैलेक्सी ए6 को कटौती की बाद वाली कीमत पर बेचा जा रहा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन की यह कीमत अमेज़न इंडिया पर किसी ऑफर की वजह से तो नहीं है। सैमसंग ईशॉप और पेटीएम मॉल पर अब भी सैमसंग गैलेक्सी ए6 के शुरुआती वेरिएंट को 21,990 रुपये में बेचा जा रहा है। हमने सैमसंग से कीमत की कटौती को लेकर संपर्क किया है। जानकारी मिलते ही हम इस खबर को अपडेट करेंगे।
 

Samsung Galaxy A6 में है इनफिनिटी डिस्प्ले

सैमसंग को हैंडसेट की कीमत में कटौती करने के लिए जाना जाता है, लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद कटौती का यह मामला थोड़ा असामान्य है।
Advertisement

Samsung Galaxy A6 स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला Samsung Galaxy A6 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। टॉप पर दिया गया है सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है। इसमें सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7 सीरीज़ प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस होकर आया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.9 है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आए हैं। साथ ही नए डिफॉल्ट कैमरा ऐप में लाइव बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर शेप का विकल्प यूज़र को मिलेगा।
Advertisement

गैलेक्सी ए6 में सैमसंग ने 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प दिए हैं। दोनों को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.