Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इनके बारे में

जैसा कि तय था, Samsung ने सोमवार को Galaxy A6 और Galaxy A6+ पर्दा उठा दिया। दोनों ही हैंडसेट इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हो गए हैं...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2018 14:10 IST

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+

जैसा कि तय था, Samsung ने सोमवार को  Galaxy A6 और Galaxy A6+ पर्दा उठा दिया। दोनों ही हैंडसेट इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनके साथ ही लॉन्च हुए हैं Galaxy J6 और Galaxy J8 भी। नए गैलेक्सी ए6 और ए6+ एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आए हैं। इनमें है सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल। लेटेस्ट गैलेक्सी ए सीरीज़ मॉडल में मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन है, जो तीन रंगों में यूज़र को मिलेगा - ब्लू, ब्लैक और गोल्ड। इसके अतिरिक्त Galaxy A6 और Galaxy A6+ में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कैमरा फीचर भी हैं।
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ की भारत में कीमत

Samsung Galaxy A6 की भारत में कीमत 21,990 रुपये है। इसमें यूज़र को 32 जीबी वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 64 जीबी के लिए चुकाने होंगे 22,990 रुपये। बात करें Galaxy A6+ की तो इसके लिए यूज़र को चुकाने होंगे 25,990 रुपये। दोनों पर पेटीएम मॉल के ज़रिए खरीदने पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड पर भी इतना ही लाभ दिए जाने का वादा है। दोनों हैंडसेट की देश में सेल 22 मई से शुरू हो जाएगी। इन्हें पेटीएम  मॉल, सैमसंग इंडिया ई स्टोर और अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकेगा। साथ ही सैमसंग के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी इन्हें खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A6, Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन


डुअल सिम वाला Samsung Galaxy A6 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। टॉप पर दिया गया है सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 5.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जो सुपर एमोलेड भी है। इसमें सैमसंग के इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल हुआ है। आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 7 सीरीज़ प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/1.7 अपर्चर से लैस होकर आया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.9 है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आए हैं। साथ ही नए डिफॉल्ट कैमरा ऐप में लाइव बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर शेप का विकल्प यूज़र को मिलेगा।

गैलेक्सी ए6 में सैमसंग ने 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प दिए हैं। दोनों को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। अब बात Samsung Galaxy A6+, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और टॉप पर मिलेगा सैमसंग एक्सपीरियंस। फोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में काम करता है ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, साथ देते हैं 4 जीबी रैम।
Advertisement

Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी।  

सैमसंग ने दोनों ही फोन में प्रीलोडिड सेल्फी फ्लैश फीचर दिया है, जो सेल्फी के दौरान लाइट एक्सपोज़र को नियंत्रित करता है। हैंडसेट 'चैट ओवर वीडियो' फीचर से लैस है, जो यूज़र को वीडियो देखने के दौरान व्हाट्सऐप आदि पर रिप्लाई करने की सुविधा देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  2. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  5. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  6. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  7. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  8. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  9. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  10. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.