Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 का लॉन्च मार्च में हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2026 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57 में संभावित रूप से 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है।
  • फोन में Exynos 1680 चिपसेट मिल सकता है।

Samsung Galaxy A57 में संभावित रूप से 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है। फोन पुराने मॉडल A56 का सक्सेसर होगा।

Samsung के मिडरेंज अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A57, Galaxy A37 का लॉन्च कुछ समय के लिए टल गया है। कथित तौर पर कंपनी अब इन्हें फरवरी अंत में लॉन्च नहीं करेगी, जैसा कि इससे पहले खबरें आ रही थीं। Galaxy A57, Galaxy A37 का लॉन्च अब कोरियन कंपनी मार्च की शुरुआत में कर सकती है। लॉन्च से पहले इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कैसे होंगे अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन। 

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 Launch Date (Expected)

Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 का लॉन्च मार्च में हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि कंपनी अब इन दोनों मिडरेंज स्मार्टफोन्स को फरवरी अंत में न लॉन्च करके मार्च की शुरुआत में पेश कर सकती है। फोनएरेना की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी MWC 2026 के दौरान इन स्मार्टफोन्स को पेश कर सकती है। MWC 2026 की शुरुआत 2 मार्च से होने जा रही है और यह मेगा मोबाइल इवेंट 5 मार्च तक चलने वाला है। 

Advertisement

Samsung Galaxy A57 Specifications (Expected)

Samsung Galaxy A57 में संभावित रूप से 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में Exynos 1680 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

Galaxy A57 कैमरा सेटअप में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा आने की संभावना है। यह फोन 6.9mm मोटाई के साथ 182 ग्राम वजन का हो सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है।

Advertisement

Samsung Galaxy A37 Specifications (Expected)

Galaxy A37 फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह डिवाइस FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में Exynos 1480 चिप आने की संभावना है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन में IP67 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.