Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर में हजारों की बचत का मौका

फोन की खरीद के साथ कंपनी ने कुछ बैंक ऑफर और अपग्रेड बोनस ऑफर्स भी दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2026 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A37 5G की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू है
  • 5 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस पाने का मौका
  • Galaxy A57 5G की कीमत 56,999 रुपये से शुरू है

Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A37 5G और Galaxy A57 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। अगर आप भी ये फोन पसंद करते हैं तो दोनों ही मॉडल्स अब खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें पिछले महीने लॉन्च किया था। फोन में 6.7 इंच बड़ा HD प्लस डिस्प्ले मिलता है जो कि एक Super AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इनमें Exynos का लेटेस्ट चिपसेट लगा है। आइए जानते हैं सेल ऑफर्स से जुड़ी सभी डिटेल। 

Samsung Galaxy A37 5G, Galaxy A57 5G Sale

Samsung Galaxy A37 5G, Galaxy A57 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। Galaxy A57 5G की कीमत 56,999 रुपये से शुरू है जिसमें इसका 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का 12 जीबी रैम वेरिएंट 62,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने ऑसम नेवी, आइसब्लू और लीलैक कलर में पेश किया है। 

Advertisement

Galaxy A37 5G की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू है जिसमें फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का 12 जीबी रैम वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ 52,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को ऑसम लेवेंडर, ऑसम चारकोल, ऑसम ग्रेग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन Samsung की भारतीय वेबसाइट के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा ये रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं। 
 

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G Sale Offers

फोन की खरीद के साथ कंपनी ने कुछ ऑफर्स भी दिए हैं। चुनिंदा बैंकों के माध्यम से खरीद पर 3 हजार रुपये का कैशबैक लिया जा सकता है। कंपनी ने 5 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस पाने का मौका भी दिया है। इसके अलावा अगर आप किश्तों में यह फोन खरीदना चाहते हैं तो 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी यहां दिया गया है जिसके लिए 3 हजार रुपये का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस मिलेगा। 

Advertisement

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G Specifications

Samsung Galaxy A57 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट दिया गया है। वहीं Galaxy A37 5G में भी 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें समान रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस एन्हांसमेंट फीचर शामिल हैं।

दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। Galaxy A57 5G में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि Galaxy A37 5G में 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement

Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं, दोनों डिवाइसेस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं और Samsung Knox सिक्योरिटी के साथ आते हैं। इसके अलावा इनमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग भी दी गई है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Long software support
  • Good speakers
  • Decent performance
  • Bad
  • Camera performance could?ve been better
  • Expensive for what it offers
  • No upgrades in battery department
  • No microSD card support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks similar to the S series flagships
  • Quick charging
  • Decent battery life
  • Bad
  • Expensive for the hardware the phone has to offer
  • UI is riddled with ads
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.