50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A55 होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A55 में 6.5 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 में 6.5 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Samsung Galaxy A55 के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Samsung Galaxy A55 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर एक नए Galaxy-A सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A55 पर काम कर रहा है, जिसे हाल ही में 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। फोन में Exynos चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। अब एक नए लीक में फोन के स्पेसिफिकेशन और 5K रेंडर का पता चला है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A55 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A55 के 5K रेंडर


एमएसपी और ओनलीक्स द्वारा शेयर किए गए 5K रेंडर के एक सेट के अनुसार, Galaxy A55 में सेंटर पंच-होल कैमरा के साथ एक फ्लैट डिस्प्ले होगी। साइड फ्रेम भी Galaxy S23 सीरीज के समान फ्लैट है। फोन के पीछे बाईं ओर एलाइंड वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप है। पावर बटन और वॉल्यूम की फोन के दाईं ओर हैं और सिम ट्रे ऊपर है। नीचे की तरफ यूएसबी-सी पोर्ट और स्पीकर दिए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy A55 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले होगी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A55 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A55 में 6.5 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन मिलेगा। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर नए Exynos 1480 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ AMD GPU होगा। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Galaxy A55 के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, Galaxy A55 में 5G सपोर्ट मिलेगा। Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy A55 लॉन्च की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.