Samsung Galaxy A55 5G फोन 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च से पहले यहां आया नजर

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा रियर साइड में मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2024 17:09 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा रियर साइड में मिलने वाला है।
  • इसमें 5000एमएएच बैटरी कैपसिटी होगी जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलने वाला है

Samsung की पॉपुलर मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज A के अंदर एक और, लेटेस्ट एडिशन Galaxy A55 5G के रूप में होने जा रहा है। इस फोन को लेकर अफवाहें पिछले काफी समय से जारी हैं। फोन मार्च में लॉन्च होने के लिए संभावित है। इसके पहले इसके कई स्पेसिफकेशंस भी लीक में सामने आ चुके हैं। फोन को अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हो जाती है। आइए जानते हैं डिटेल्स

Galaxy A55 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है जिसे एक और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर यहां SM-A556E मेंशन (via) है। डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस यहां पता चल रहे हैं। इसमें Exynos 1480 चिपसेट होगा जिसके साथ सैमसंग का Xclipse 530 GPU भी पेअर्ड होगा। इसके साथ में 8जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित सैमसंग के OneUI पर रन करेगा। लेकिन अभी वनयूआई के वर्जन के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
Advertisement
 
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1080p रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 13:6 बताया गया है। स्क्रीन डेंसिटी 450 DPI बताई गई है। फोन की बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो इसमें 5000एमएएच बैटरी कैपसिटी होगी जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा रियर साइड में मिलने वाला है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तीसरे सेंसर के रूप में होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन इससे पहले कई और सर्टिफिकेशंस में नजर आ चुका है जिसमें TENAA, NBTC, MIIT, FCC, TKDN, SIRIM आदि शामिल हैं। यह Galaxy A54 का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने मार्च 2023 में लॉन्च किया था।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.